Advertisement

खूबसूरती में कम नहीं है Madhuri Dixit की दोनों बहनें, फिल्मों से नहीं कोई नाता, इस फील्ड में बनाई है पहचान

Madhuri Dixit बॉलीवुड की बड़ी स्टार हैं. उनके दुनियाभर में आज भी गजब की फैन फॉलोइंग है. वो भले ही फिल्मों में एक्टिव हैं पर उनकी दोनों बहनें लाइमलाइट से दूर रहती हैं.

सौभाग्या गुप्ता | Jun 21, 2025, 10:27 PM IST

1.मिलिए माधुरी की दोनों बहनों से

मिलिए माधुरी की दोनों बहनों से
1

बॉलीवुड क्वीन धक-धक गर्ल यानी कि माधुरी दीक्षित का परिवार हमेशा लाइमलाइट से दूर रहता है. क्या आप जानते हैं उनकी बहने हैं. जी हां, इस तस्वीर में माधुरी अपनी फैमिली साथ नजर आ रही हैं. उनकी एक बहन का नाम रूपा दीक्षित है और दूसरी का नाम भारती दीक्षित है. 
 

Advertisement

2.क्या करती हैं माधुरी की बहन रूपा

क्या करती हैं माधुरी की बहन रूपा
2

माधुरी को एक्ट्रेस बनाने में उनकी बहनों और मां का काफी हाथ रहा है. तीनों बहनों ने छोटी उम्र से ही कथक की ट्रेनिंग ली थी. माधुरी ने काफी समय पहले बहन रूपा के साथ एक फोटो भी शेयर की थी. इसमें दोनों एक जैसी ही लग रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूपा दीक्षित एक सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट हैं.

3.भारती के बारे में जानते हैं क्या आप

भारती के बारे में जानते हैं क्या आप
3

खबरों की मानें तो भारती दीक्षित एक कंप्यूटर इंजीनियर हैं. उन्होंने भी अपनी बहनों के साथ डांस की ट्रेनिंग तीन साल की उम्र से ही शुरू कर दी थी. 

4.माधुरी ने डॉ नेने से रचाई थी शादी

माधुरी ने डॉ नेने से रचाई थी शादी
4

माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने एक कार्डियक सर्जन हैं. 1999 में शादी कर माधुरी ने सभी को चौंका दिया था. कपल के दो बेटे हैं आरिन और रायन. एक्ट्रेस शादी के बाद कई सालों तक फिल्मों से दूर रही पर 2007 में उन्होंने वापसी की और अब वो कई फिल्मों और सीरीज में नजर आ जाती हैं.

5.मां थीं एक्ट्रेस का सपोर्ट सिस्टम

मां थीं एक्ट्रेस का सपोर्ट सिस्टम
5

माधुरी अपनी मां स्नेहलता दीक्षित के बेहद करीब थीं. उनकी मां का 2023 में निधन हो गया था. कई इंटरव्यू में माधुरी अपनी मां के बारे में बातें शेयर किया करती थीं.  उन्होंने हर कदम पर अभिनेत्री का साथ दिया था.

Advertisement
Advertisement
Advertisement