Advertisement

इस एक्ट्रेस के पिता थे IAS ऑफिसर, रैपर से रचाई शादी, बनी थिएटर कंपनी की मालकिन, जानें कौन है ये ओटीटी स्टार

आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसके पिता एक आईएएस ऑफिसर और एक रिटायर्ड टीजर है. इस एक्ट्रेस ने रैपर से शादी की है और खुद भी एक थिएटर कंपनी की मालकिन हैं. तो चलिए जानते हैं. 

ज्योति वर्मा | Jul 08, 2025, 08:43 AM IST

1.श्वेता त्रिपाठी ने मसान से की फिल्मों में शुरुआत

श्वेता त्रिपाठी ने मसान से की फिल्मों में शुरुआत
1

दरअसल, हम बात कर रहे हैं श्वेता त्रिपाठी की, जिन्होंने 6 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मनाया है. एक्ट्रेस ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल की है. श्वेता शुरुआत से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं और उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म मसान से अपनी शुरुआत की, जिसमें उनके साथ विक्की कौशल भी नजर आए. नीरज घायवान की निर्देशित इस फिल्म ने 2015 के कांस फिल्म फेस्टिवल में दो अवॉर्ड जीते थे. इसके बाद श्वेता गॉन केश, कार्गो, रात अकेली है और कंजूस मक्खीचूस जैसी फिल्मों में भी काम किया. 

Advertisement

2.श्वेता की स्टेज शो के दौरान हुई थी पति से मुलाकात

श्वेता की स्टेज शो के दौरान हुई थी पति से मुलाकात
2

श्वेता एक थिएटर प्रोडक्शन कंपनी ऑल माय टी प्रोडक्शंस की मालिक हैं. थिएटर ने उनकी लाइफ में एक अहम भूमिका निभाई है. क्योंकि वह अपने पति रैपर चैतन्य सिंह, जिन्हें स्लो चीता के नाम से जाना जाता है, उनसे मुलाकात थिएटर स्टेज पर ही हुई थी. पति के बारे में बात करते हुए श्वेता ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया था, '' स्टेज ने मुझे एक अमेजिंग चीज दी है, वह है मेरे पति. हम एक नाटक के लिए सहायक थे. दो एक्टर्स मौजूद नहीं थे और हम दोनों को ही आगे आना पड़ा. दिल्ली से वापस आते समय, हम बातचीत करने लगे. एक हफ्ते के समय में हम डेटिंग करने लगे और अब लगभग नौ साल हो गए. वास्तव में स्टेज हमारे लिए बहुत जरूरी है, चीता ने मुझे कुक्कू क्लब के एक स्टेज पर प्रपोज किया. कुक्कू क्लब मुंबई का एक फेमस आर्ट थिएटर है. 

3.श्वेता त्रिपाठी को मिर्जापुर से मिली पॉपुलैरिटी

श्वेता त्रिपाठी को मिर्जापुर से मिली पॉपुलैरिटी
3

बता दें कि श्वेता को क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज मिर्जापुर से पॉपुलैरिटी हासिल की. वह इस शो में गोलू उर्फ गरगामिनी गुप्ता के रोल में नजर आईं थी. इस शो के बाद वह लोगों के बीच खूब पॉपुलर हो गई. साल 2018 से तीन सीजन से वह इस मिर्जापुर में नजर आ रही हैं. इसके बाद वह ओटीटी सीरीज ये काली काली आंखें, कालकूट, लाखों में एक, मेड इन हेवन और एक्सकेप लाइव जैसी वेब सीरीज में नजर आईं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement