बॉलीवुड
ज्योति वर्मा | Jun 22, 2025, 07:16 AM IST
1.Nawazuddin Siddiqui

दरअसल, हम बात कर रहे हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की. जो कि इंडस्ट्री के अब टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं. लोगों ने एक वक्त पर उन्हें उनके सांवले रंग और हाइट के कारण अनदेखा किया था, लेकिन अपने टैलेंट से उन्होंने सभी को गलत साबित कर दिया. फिल्म से लेकर सीरीज तक, इस एक्टर ने सभी में अपनी एक अलग पहचान बनाई.
2.Nawazuddin Siddiqui Education and did security guard Job

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जन्म मुजफ्फरनगर जिले के एक छोटे से शहर बुढ़ाना में हुआ था. नवाज ऐसे तो एक जमींदार परिवार से संबंध रखते हैं. नवाज अपने आठ भाई बहनों में सबसे बड़े थे और उन्होंने अपना ज्यादातर समय उत्तराखंड में बिताया है. एक्टर ने हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से केमिस्ट्री में बैचलर ऑफ साइंस की पढ़ाई की. दिल्ली में नई जॉब की तलाश में जाने से पहले उन्होंने वडोदरा में एक केमिस्ट दुकान पर काम किया. इसके बाद वह दिल्ली चले गए, जहां उन्होंने डेढ़ साल तक एक ऑफिस के सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी की और बाद में दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया और एक्टिंग शुरू की.
3.Nawazuddin Siddiqui Did C-grade Movies

नवाजुद्दीन सिद्दीकी कई सालों तक फिल्म इंडस्ट्री में छोटे मोटे रोल करते रहे. इस बीच उन्होंने सी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया. इस बात खुलासा खुद कपिल शर्मा के शो में किया था. उन्होंने कहा था, '' आधी फिल्मों के बारे में तो कोई जानता भी नहीं है. उस समय कई सी-ग्रेड फिल्में बन रही थीं, तो मैं उनमें भी काम करता था.
4.Nawazuddin Siddiqui Got Big Role In Gangs Of Wassepur part 2

नवाजुद्दीन की मेहनत रंग लगाई और साल 2012 में उन्हें एक बड़ा ब्रेक मिला. उन्हें अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट 2 में काम मिला. इस फिल्म में वह फैजल खान की भूमिका में नजर आए और उन्होंने इससे खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा.
5.Nawazuddin Siddiqui worked With Aamir Khan-Shah Rukh Khan

बता दें कि नवाजुद्दीन ने आमिर खान की फिल्म सरफरोश में एक छोटा से रोल से करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह शाहरुख खान के साथ फिल्म रईस में भी नजर आ चुके हैं, जिसमें वह पुलिस ऑफिसर बने थे. इन सभी के अलावा वह बदलापुर, बजरंगी भाईजान, कहानी जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं. साथ ही वह सेक्रेड गेम्स जैसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं.
6.Nawazuddin Siddiqui Networth

एक्टर की नेटवर्थ की बात करें तो वह आज करोंड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. उनकी कुल नेटवर्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक 160 करोड़ रुपये है. साथ ही वह आज लैविश लाइफ जीते हैं और 12 करोड़ के घर में रहते हैं.