बॉलीवुड
ज्योति वर्मा | Jul 11, 2025, 12:21 PM IST
1.धर्मेंद्र के फिल्मी करियर की शुरुआत

दरअसल, हम बात कर रहे हैं धर्मेंद्र की. 8 दिसंबर 1935 को लुधियाना, पंजाब में जन्मे धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत 1960 की फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से हुई थी. हालांकि फिल्म सफल नहीं हो पाई. इसके बाद उन्होंने शोला शबनम,अनपढ़, बंदिनी में काम किया. बंदिनी को बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था.
2.धर्मेंद्र की हिट फिल्में

धर्मेंद्र को साल 1964 की फिल्म आई मिलन की बेला से पॉपुलैरिटी हासिल हुई. यह फिल्म जबरदस्त हिट रही और इसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. इसके बाद वह हकीकत, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों, काजल, फूल और पत्थर, ममता, दिल ने फिर याद किया, देवर, आए दिन बहार के, इज्जत, शिखर, आंखें, आया सावन झूम के, यकीन, कब क्यों और कहां, आदमी और इंसान, शरारत, जीवन मृत्यु, शोले जैसी हिट फिल्में दी.
3.धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की शादी

धर्मेंद्र की पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो महत 19 साल की उम्र में एक्टर की 1954 में प्रकाश कौर से शादी की थी. कपल के दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल है और दो बेटियां हैं, जिनका नाम विजेता और अजीता है.
4.धर्मेंद्र के इन हसीनाओं संग रहे अफेयर

हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद धर्मेंद्र का कई एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ा था. दरअसल, मीना कुमार के साथ धर्मेंद्र के अफेयर की चर्चाएं थी. दोनों ने फिल्म पूर्णिमा में साथ काम किया. हालांकि दोनों का रिश्ता टिक नहीं पाया और वे अलग हो गए.
इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मेंद्र और राखी गुलजार के साथ भी नाम जुड़ा था. लेकिन वो सिर्फ अफवाहें साबित हुई.
अनीता राज के साथ भी धर्मेंद्र का नाम जुड़ा था. एक्टर ने उनके साथ नौकर बीवी का फिल्म में काम किया था. इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थी. हालांकि उनका रिश्ता भी टिक नहीं पाया.
5.धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी

फिल्मों में आने के बाद हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के प्यार के खूब चर्चे सुनने को मिले थे. दोनों ने एक साथ 24 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और इसी दौरान उनके प्यार की शुरुआत हुई. हालांकि हेमा मालिनी का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ और धर्मेंद्र की पत्नी प्रकाश ने भी एक्टर को तलाक देने से इनकार कर दिया था. लेकिन उसके बाद भी दोनों ने इस्लाम धर्म अपनाकर शादी की. जिसके बाद धर्मेंद्र ने अपना नाम दिलावर खान रखा था और हेमा ने अपना नाम आयशा रखा था.वहीं, कपल की दो बेटियां है.