बॉलीवुड
ज्योति वर्मा | Jul 07, 2025, 09:53 AM IST
1.अभिषेक बच्चन ने फ्लॉप फिल्म से किया डेब्यू

दरअसल, हम बात कर रहे हैं अभिषेक बच्चन की. अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 की फिल्म रिफ्यूजी से की थी. हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं किया, लेकिन इसमें उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई. अगले कुछ सालों में अभिषेक ने कई फिल्मों में काम किया. बाद में साल 2004 में अभिषेक को फिल्म युवा ऑफर हुई और यह सिनेमाघरों में सफल रही. एक्टर की इस फिल्म को सिर्फ क्रिटिक्स से ही नहीं बल्कि दर्शकों से भी खूब तारीफें मिली.
2.अभिषेक बच्चन की फ्लॉप और हिट फिल्में

अभिषेक ने कई ऐसी फिल्मों में भी काम किया, जो बड़े पर्दे पर कमाल नहीं कर पाई. जिसमें से तेरा जादू चल गया, ढाई अक्षर प्रेम के, बस इतना सा ख्वाब है, हां मैंने भी प्यार किया है, मैं प्रेम की दीवानी हूं, शरारत, सरकार राज, लागा चुनरी में दाग जैसी फिल्में शामिल हैं. हालांकि अभिषेक ने अपने करियर में गुरु, धूम, धूम 2, पा, दोस्ताना, हाउसफुल, कभी अलविदा ना कहना जैसी हिट फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया.
3.अभिषेक महीने में करते हैं इतनी कमाई

अभिषेक बच्चन एक बिजनेसमैन के तौर पर फिल्मों से ज्यादा सफल है. दरअसल, जी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर एक महीने में 29 लाख 53 हजार रुपये कमाते हैं और यह इनकम उनकी फिल्मों से नहीं आती है. बात ऐसी है कि अभिषेक और अमिताभ ने अपने जुहू स्थित बंगले के ग्राउंड फ्लोर को 28 सितंबर 2021 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को लीज पर दे दिया था. इस समझौते के मुताबिक अभिषेक को हर महीने 18.90 लाख रुपये देगा. कुछ सालों बाद यह किराया 23.6 लाख रुपये हो जाएगा. यानी 10 साल बाद बैंक अभिषेक को 29.53 लाख रुपये किराए के तौर पर देगा.
4.अभिषेक बच्चन ने छोड़ दिया था कॉलेज

अभिषेक ने आगे कहा कि पिता के साथ खड़े रहना उनकी नैतिक जिम्मेदारी थी. इस बीच एक्टर ने ये भी बताया कि उन्होंने पिता को अपने कॉलेज छोड़ने के बारे में कैसे बताया. उन्होंने कहा कि देर रात उन्होंने पिता को स्टडी रूम में बुलाया और कहा, '' फिल्में नहीं चल रही हैं,बिजनेस नहीं चल रहा है, कुछ भी नहीं चल रहा है.
5.कालीधर लापता

इस बीच काम को लेकर बात करें तो उनकी फिल्म कालीधर लापता जी5 पर हाल ही में रिलीज हुई है. इसके बाद वह शाहरुख खान के साथ किंग में नजर आएंगे.