Advertisement

'सबने अकेला छोड़ दिया', Abhishek Bachchan संग ब्रेकअप के बाद Karisma Kapoor का हुआ था बुरा हाल, फिर इसने दिया था सहारा

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) से ब्रेकअप के बाद करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) का बेहद बुरा हाल हो गया था. इस दौरान उन्होंने चीजों से कैसे डील किया था, इसके बारे में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था.

ज्योति वर्मा | Jun 23, 2025, 10:50 AM IST

1.Abhishek Bachchan Karisma Kapoor Dated For Five Years

Abhishek Bachchan Karisma Kapoor Dated For Five Years
1

ऐश्वर्या राय बच्चन से शादी करने से पहले अभिषेक बच्चन की एक्ट्रेस करिश्मा कपूर संग सगाई हुई थी. दोनों लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहे थे और उसके बाद साल 2002 में अमिताभ बच्चन ने अपने 60वें जन्मदिन पर ऐलान किया था. दोनों ने 5 साल तक डेट किया था और शादी के बंधन में बंधने वाले थे हालांकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और दोनों का रिश्ता का शादी से पहले ही टूट गया. 

Advertisement

2.Abhishek Bachchan, Karisma Kapoor Breakup

Abhishek Bachchan, Karisma Kapoor Breakup
2

अभिषेक और करिश्मा के ब्रेकअप ने फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को हैरान कर दिया था. उनके अलग होने के पीछे की असली वजह कभी पता नहीं चल पाई. हालांकि करिश्मा ने एक बार जूनियर बच्चन से ब्रेकअप के बाद हुए अपने हाल के बारे में बात की थी. 

3.Karisma Kapoor,Abhishek Bachchan

Karisma Kapoor,Abhishek Bachchan
3

इन सभी के बाद करिश्मा की लाइफ में अभिषेक बच्चन की एंट्री हुई. दोनों की मुलाकात श्वेता बच्चन की शादी के दौरान हुई थी. दोनों ने इसके बाद एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और वह पांच साल तक रिलेशनशिप में रहे. इसके बाद साल 2002 में अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर दोनों की सगाई की अनाउंसमेंट हुई. हालांकि उसके बाद दोनों की सगाई कुछ महीनों में टूट गई. अभिषेक संग सगाई के बाद उनकी शादी संजय कपूर से हुई और वहीं अभिषेक ने साल 2007 में ऐश्वर्या राय से शादी कर ली. 

4.Karisma Shweta Bachchan Friendship

Karisma Shweta Bachchan Friendship
4

बता दें कि करिश्मा कपूर की बुआ ऋतु नंदा का अमिताभ बच्चन के परिवार से रिश्ता था. उनके बेटे निखिल नंदा की शादी श्वेता बच्चन से हुई है, जो अभिषेक बच्चन की बहन है. उनके बच्चे नव्या नंदा और अगस्त्य नंदा अक्सर कपूर परिवार के फंक्शन में दिखाई देते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक से अलग होने के बाद भी श्वेता बच्चन और करिश्मा के बीच अच्छे रिश्ते थे. 2018 में जब श्वेता ने अपने कपड़ों के ब्रांड के लॉन्च के मौके पर कई स्टार्स पार्टी में पहुंचे थे, जिसमें करिश्मा भी मौजूद थीं. 

5.Karisma Kapoor Married To Sunjay kapur

Karisma Kapoor Married To Sunjay kapur
5

दरअसल, करिश्मा कपूर ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी. इस शादी से कपल के दो बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटी है समायरा और एक बेटा है कियान. हालांकि कपल की शादी लंबी नहीं चली और 13 साल बाद 2016 को तलाक हो गया था. वहीं, हाल ही में यानी कि 12 जून को संजय कपूर का निधन हो गया था. वह गोल्फ खेलते हुए गलती से मधुमक्खी निगल गए थे, जिसके कारण उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई. 

वहीं, आज हम करिश्मा कपूर की लव लाइफ के बारे में बात करें, कि संजय कपूर संग शादी से पहले उन्होंने किन एक्टर्स को डेट किया था. चलिए जानते हैं इस बारे में.

6.Abhishek Bachchan married Aishwarya Rai

Abhishek Bachchan married Aishwarya Rai
6

दूसरी ओर, अभिषेक ने ऐश्वर्या राय से साल 2017 में शादी कर ली थी और 2011 में उनकी बेटी आराध्या बच्चन का जन्म हुआ.

Advertisement
Advertisement
Advertisement