Advertisement

'होली छपरियों का त्योहार'...बयान से कूल बन रही थीं फराह खान, 'भाउ' के एक्शन ने बढ़ा दिया 'पारा'

कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर फराह खान होली को लेकर दिए एक बयान पर घिरती नजर आ रही हैं. उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में उन पर मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. फराह ने होली को छपरियों का त्योहार बताया. इस बयान के बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई.

मीना प्रजापति | Feb 21, 2025, 10:48 PM IST

1.भाउ ने दर्ज कराई शिकायत

भाउ ने दर्ज कराई शिकायत
1

'बिग बॉस 13' कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहने वाले हिन्दुस्तानी भाऊ ने फराह खान के खिलाफ शिकायत कराई है. उन्होंने फराह पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में शिकायत कराई है और कार्रवाई की मांग की है.

Advertisement

2.क्या है फराह का बयान

क्या है फराह का बयान
2

फराह खान इन दिनों बयान टीवी शो 'सेलिब्रिचटी मास्टर शेफ्स' को जज कर रही हैं. शो में उन्होंने कहा, 'छपरी लोगों का पसंदीदा त्योहार होली ही होता है.' उनका ये बयान उनके लिए मुसीबत बन गया है.

3.कौन हैं फराह खान

कौन हैं फराह खान
3

फरहा खान एक चर्चित नाम हैं.  उन्होंने 'मैं हू न', 'ओम शांति ओम' जैसी कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं. वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. 

4.भड़के यूजर्स

भड़के यूजर्स
4

वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद कई यूजर्स उनपर कार्रवाई की मांग करते हुए दिखाई दिए. यूजर्स का कहना है कि फराह खान की इस बात से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं. 

5. 'वाहियात हरकत'

 'वाहियात हरकत'
5

एक यूजर ने कॉमेंट किया था, 'क्या आप दूसरे त्योहारों के बारे में ऐसे बात करती हैं? वाहियात हरकत.' दूसरे ने लिखा, 'इनका मतलब क्या है छपरी? देखो कौन बोल कौन रहा है?'
 

Advertisement
Advertisement

Advertisement