बॉलीवुड
ज्योति वर्मा | Jun 16, 2025, 03:00 PM IST
1.Genelia D'Souza

दरअसल, सिद्धार्थ कन्नन को दिए हालिया इंटरव्यू में जेनेलिया ने फोर्स की शूटिंग के दौरान शादी को लेकर चल रही अफवाहों पर बात की. एक्ट्रेस को लेकर कहा गया था कि उनकी और जॉन अब्राहम की फिल्म फोर्स की शूटिंग के दौरान गलती से शादी हो गई थी.
2.Genelia Dsouza Marriage With John Abraham In Film Force

साल 2012 में सुर्खियों में आया था कि फोर्स के लिए शादी का सीन फिल्माते समय एक पुजारी ने गलती से जॉन और जेनेलिया की असली शादी की रस्में पूरी कर दी थीं. कहा गया था कि पंडित जी ने शादी के सीन के दौरान असली मंत्र पढ़ें थे. पंडित भागवत गुरुजी ने यहां तक जोर देकर कहा था कि दोनों की शादी हो चुकी है, क्योंकि उन्होंने सेट पर ही उचित मंत्र पढ़े थे और पूरी रस्में, मालाओं, मंगलसूत्र और सात फेरों करवाए थे.
3.Genelia D'Souza React On Rumors Of Marriage With John Abraham

इसपर जेनेलिया ने कहा, '' इसमें कोई सच्चाई नहीं थी. हमने शादी नहीं की. ये कहानियां पीआर द्वारा फैलाई गई थीं और मुझे लगता है कि आपको उनसे पूछना चाहिए कि उन्होंने ऐसा क्यों किया.'' उन्होंने यह भी साफ किया कि यह सब एक पब्लिसिटी स्टंट था और इसमें उनकी या जॉन की कोई भूमिका नहीं थी.
4.Vipul Shah On Genelia, John Marriage Rumors

वहीं, निर्माता विपुल शाह ने बताया कि उन्होंने मूल रूप से पुजारी के तौर पर एक एक्टर को लेने की योजना बनाई थी, लेकिन डायरेक्टर निशिकांत कामत ने प्रामाणिकता के लिए वास्तविक पंडित को लेने पर जोर दिया. यह मेरे डायरेक्टर के ऑथेंटिसिटी की कीमत है. हमें कैसे पता था कि पुजारी बाद में दावा करेंगा कि उसने एक असली शादी करवाई है?
इस बात पर आगे विपुल ने कहा कि जेनेलिया ईसाई है, इसलिए हिंदू विवाह की रस्में उन पर लागू नहीं होगी. मैं पब्लिसिटी के लिए ऐसा क्यों करूंगा? अगर मेरा यही मकसद होता, तो मैं आसानी से खुद ही किसी हिंदू संगठन को शामिल कर सकता था. मैंने कई न्यूज चैनलों को भी मना कर दिया जो इस तथाकथित विवाह पर स्पेशल फीचर चलाना चाहते थे.
5.Riteish Deshmukh, Genelia Dsouza Marriage

बता दें कि जेनेलिया डिसूजा ने रितेश देशमुख के साथ साल 2012 में शादी की थी. कपल की शादी को 13 हो चुके हैं और शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को कई साल तक डेट भी किया था. कपल के दो बच्चे हैं, जिनके साथ वह खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं.