बॉलीवुड
ज्योति वर्मा | May 26, 2025, 04:25 PM IST
1.Bipasha Basu, Dino Morea Advertisement Controversy

डिनो मोरिया का सबसे पहला नाम विवादों से तब जुड़ा जब उन्होंने एक एड शूट किया. दरअसल, 1998 में डिनो ने एक अंडरवियर ऐड किया था, जिसे लेकर खूब बवाल मचा था. इस ऐड शूट में उनके साथ एक्ट्रेस बिपाशा बसु नजर आईं थी. जिसमें एक्ट्रेस बिकिनी पहले सोफे पर लेटी हुई थी और डिनो दांतों से उसे खींच रहे थे. इस ऐड को लेकर जमकर हंगामा हुआ था और इसके बाद इस एडवर्टाइजमेंट को बैन कर दिया गया था.
2.Bipasha Basu, Dino Morea Love Story

डिनो मोरिया और बिपाशा बसु की लव स्टोरी बॉलीवुड की चर्चित प्रेम कहानियों में से एक है.दोनों की मुलाकात मॉडलिंग के दिनों में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी. इसके बाद दोनों ने साल 1996 में डेटिंग शुरू की. दोनों ने साल 2002 तक डेट किया और फिल्म राज की शूटिंग के दौरान ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था.
3.Dino Morea, Disha Salian Death Case

एक्टर का नाम सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान डेथ केस में भी सामने आया था. दरअसल, मार्च 2025 में दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने मुंबई पुलिस आयुक्त के समक्ष एक लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे, के अलावा एक्टर डिनो मोरिया और सूरज पंचोली और एक अन्य अधिकारी सचिन वाजे का नाम शामिल है. सतीश सालियान के वकील नीलेश ओझा ने इन चारों का नाम लिया कहा कि संयुक्त पुलिस आयुक्त ने शिकायत स्वीकार कर ली है.
4.Dino Morea Meethi River Cleaning Controversy

वहीं, मीठी नदी स्कैम में भी डिनो मोरिया का नाम आया है. ये मामला मीठी नदी सफाई से जुड़ा है, जिसमें मुख्य आरोपी केतन कदम से बातचीत में डिनो का नाम सामने आया है. जिसके बाद 26 मई को एक्टर को मुंबई पुलिस EOW के ऑफिस पूछताछ के लिए बुलाया गया.