Advertisement

'हम शादीशुदा...', सालों से बॉयफ्रेंड संग Live-in में रह रही हैं Diana Penty, कब करेंगी शादी, बताया प्लान

Diana Penty सालों से हर्ष सागर संग रिलेशनशिप में हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया कि वे शादीशुदा कपल की तरह रहते हैं और उन्हें शादी की कोई जल्दी नहीं है.

सौभाग्या गुप्ता | Jun 20, 2025, 03:18 PM IST

1.लिव-इन में रह रही हैं डायना पेंटी

लिव-इन में रह रही हैं डायना पेंटी
1

डायना पेंटी पिछले 12 सालों से हर्ष सागर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें शादी करने का दबाव महसूस नहीं होता है. हाउटरफ्लाई के साथ एक इंटरव्यू में, एक्ट्रेस ने बताया कि वो सार्वजनिक रूप से हर्ष के बारे में ज्यादा नहीं बोलती हैं. बता दें कि हर्ष एक हीरा व्यापारी हैं.

Advertisement

2.शादी को लेकर डायना पेंटी ने कही ये बात

शादी को लेकर डायना पेंटी ने कही ये बात
2

डायना पेंटी इस इंटरव्यू में कहा कि रिश्तों के मामले में वह पुराने जमाने की हैं. वो अपने बॉयफ्रेंड हर्ष सागर के साथ 12 साल से हैं और उन्हें 22 साल से जानती हैं. शादी पर उन्होंने कहा 'मैं शादीशुदा नहीं हूं लेकिन मेरे दिमाग में मैं शादीशुदा हूं. यह एक ही बात है. आप रिश्ते का उसी तरह सम्मान कर रहे हैं.'

3.2012 में किया था डेब्यू

2012 में किया था डेब्यू
3

डायना पेंटी ने 2012 में रोमांटिक कॉमेडी कॉकटेल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद वो हैप्पी भाग जाएगी (2016) और लखनऊ सेंट्रल (2017), परमाणु: द स्टोरी ऑफ़ पोखरण (2018) और शिद्दत (2021) जैसी फिल्मों में नजर आईं. 
 

4.छावा में आई थीं नजर

छावा में आई थीं नजर
4

 इस साल, वह छावा और दिलजीत दोसांझ की डिटेक्टिव शेरदिल जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं. छावा में वो औरंगजेब की बेटी के रोल में थीं. उनका रोल भले ही छोटा था पर काफी चर्चा हुई थी.

Advertisement
Advertisement
Advertisement