Advertisement

Cannes 2025: Sharmila Tagore-Simi Garewal ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, Nancy Tyagi ने कॉपी किया इस सिंगर का लुक?

कांस फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2025) के 78वें संस्करण में दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) और सिमी ग्रेवाल (Simi Garewal) पहुंची. वहीं, दूसरी ओर नैन्सी त्यागी (Nancy Tyagi) के लुक को एक सिंगर ने कॉपी बताया है.

ज्योति वर्मा | May 20, 2025, 10:32 AM IST

1.Sharmila Tagore at cannes 2025

Sharmila Tagore at cannes 2025
1

अरण्येर दिन रात्रि की स्क्रीनिंग के मौके पर शर्मिला टैगोर ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी में नजर आईं. इस दौरान उन्होंने सिंपल मेकअप किया था और गले में एक पेंडेंट पहना था. साथ ही हाथ में एक घड़ी और एक गोल्डन क्लच कैरी किया था. 

Advertisement

2.Nancy Tyagi, Neha Bhasin

Nancy Tyagi, Neha Bhasin
2

वहीं, दूसरी ओर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर नैन्सी त्यागी, जो कि अपने खुद के डिजाइन किए हुए कपड़ों के लिए काफी फेमस हैं. वह भी चर्चा में बनी हैं. दरअसल, सिंगर और बिग बॉस ओटीटी की एक्स कंटेस्टेंट नेहा भसीन ने डिजाइनर नैंसी त्यागी पर झूठा दावा करने का आरोप लगाया है कि उन्होंने कान्स 2025 के लिए उनका आउटफिट डिजाइन किया है. नेहा और मुंबई के एक फैशन स्टोर ने आरोप लगाया है कि नैंसी ने आउटफिट खुद बनाने के बजाय खरीदी थी.

3.Neha Bhasin Claims Nancy Tyagi Copied Her Look

Neha Bhasin Claims Nancy Tyagi Copied Her Look
3

नेहा ने 18 मई को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नैन्सी के लुक को शेयर किया और अपनी भी कुछ फोटो शेयर की, जो कि एक ही कोर्सेट लग रहा है. नेहा भसीन ने समानता बताते हुए कैप्शन में लिखा, '' यह कोर्सेट बहुत सिमिलर लग रहा है. बस सोच रही थी. एक दूसरे स्टोरी में उन्होंने उसी ड्रेस में अपनी फोटो शेयर की और लिखा, '' वही वही'' उन्होंने यह भी बताया यह आउटफिट बांद्रा स्थित फैशन स्टोर द सोर्स बॉम्बे की थी, जो कस्टमाइज्ड आउटफिट बेचने और किराए पर देने के लिए जाना जाता है. 

द सोर्स बॉम्बे स्टोरी की सुरभि गुप्ता ने द फ्री प्रेस जर्नल को बताया कि नैन्सी त्यागी ने उनके स्टोर से यह ड्रेस खरीदी थी. उन्होंने कहा, "नैन्सी का दावा है कि उसने इसे खुद सिला है और यह सब, लेकिन उसने इसे हमसे खरीदा है. उसे यह हमारे मुंबई स्टोर से मिला है. हमें कोई समस्या नहीं है. उसने इसे खरीदा है, इसलिए वह इसके साथ जो चाहे कर सकती है. लेकिन यह हमारा डिज़ाइन है. हमने कोई बार्टर या कोलेबोरेशन नहीं किया. उसने इसे खुद नहीं सिला, जिसका दावा उसने किया है. उसने जो केप पहना था, वह मेरा नहीं है... मुझे लगता है कि उसने इसे खुद बनाया है." गुप्ता ने यह भी साझा किया कि नैन्सी ने कान 2025 से ठीक पहले ₹25,000 में यह ड्रेस खरीदी थी. 

4.Nancy Tyagi instagram Post

Nancy Tyagi instagram Post
4

नैन्सी ने कान्स 2025 के रेड कार्पेट पर मोतियों से बनी मिनी ड्रेस पहनी थी. इस आउटफिट में सिल्वर-बेज टोन, क्रिस्टल फ्रिंज और स्ट्रक्चर्ड पैनल थे. उन्होंने इसे पफ्ड शोल्डर और लॉन्ग ट्रेल वाले केप के साथ पेयर किया. इंस्टाग्राम पर नैन्सी ने इस लुक के पीछे की कहानी शेयर की. उन्होंने लिखा, "यह रंग मेरी मां का पसंदीदा था, इसलिए मैंने इस बार अपनी ड्रेस के लिए इसे चुना." उन्होंने यह भी बताया कि इस ड्रेस को बनाने में पूरा एक महीना लगा. "मैं आखिरी पल तक तैयारी में लगी रही क्योंकि ड्रेस काफी भारी थी. इस यात्रा का हिस्सा बनने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद- आपके बिना, यह पल इतना खास नहीं लगता,".

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nancy Tyagi (@nancytyagi___)

Advertisement
Advertisement
Advertisement