बॉलीवुड
सौभाग्या गुप्ता | Jul 18, 2025, 06:07 PM IST
1.बॉलीवुड के फेमस विलेन हैं रंजीत

रंजीत की गिनती बॉलीवुड के खतरनाक विलेन में होती है. वो अपने किरदार में ऐसा रम जाते थे कि उन्हें स्क्रीन पर देख लोगों को उनसे नफरत हो जाती थी.
2.200 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

रंजीत ने 1966 में फिल्म सावन भादो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उन्होंने ज्यादातर खलनायक की भूमिकाएं निभाई हैं. 1971 में रिलीज हुई फिल्म शर्मीली में निगेटिव रोल निभाकर रंजीत को पॉपुलैरिटी मिली थी.
3.फिल्मों के लिए छोड़ी एयर फोर्स

रंजीत पंच दशकों से फिल्मों में एक्टिव हैं. हालांकि पहले वो भारतीय वायु सेना (IAF) के अधिकारी थे. गोपाल सिंह बेदी यानी रंजीत हमेशा से IAF में जाना चाहते थे. उन्होंने परीक्षा पास की और कोयम्बटूर में अपनी ट्रेनिंग शुरू की. लेकिन उसे छोड़ वो घर वापस आ गए. तभी उनके एक दोस्त के पिता ने उन्हें जिंदगी की राहें में एक भूमिका का प्रस्ताव दिया, जो बाद ठंडे बस्ते में चली गई. रंजीत ने अपने परिवार से झूठ बोला और अपने नए सपने को पूरा करने के लिए मुंबई चले गए.
4.कई सुपरस्टार्स के साथ किया काम

उन्होंने अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, रेखा, हेमा और राजेश खन्ना जैसे तमाम बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है. उन्होंने बॉलीवुड में विलेन बनकर अपनी अलग राह बनाई है.
5.रंजीत की शादी भी चर्चा में थी

रंजीत ने बताया था कि पर्दे पर विलेन के किरदार निभाने का असर उनकी असल जिंदगी पर पड़ा था. उनके लिए शादी करना भी आसान नहीं था. रंजीत ने कहा था कि जब उनकी शादी हुई थी तो उनके कई रिश्तेदार नाराज हो गए थे.
6.हाउजफुल 5 में नजर आए थे रंजीत

रंजीत को हाउजफुल 5 में देखा गया था. फिल्म में उनका अहम रोल था. इस मूवी में कई और स्टार्स नजर आए थे.
7.अपने फोटो शूट को लेकर विवादों में रहे रंजीत

रंजीत ने एक समस ऐसा बोल्ड फोटोशूट कराया था जिसने लोगों का ध्यान खींचा था. उनका ये न्यूड फोटोशूट विवादों में भी रहा था.