बॉलीवुड
सौभाग्या गुप्ता | Feb 28, 2025, 10:34 PM IST
1.Aashram 3 part 2

बॉबी देओल की फेमस वेब सीरीज आश्रम के तीसरे सीजन का पार्ट 2 रिलीज हो गया है. 27 फरवरी 2025 को अमेजन MX प्लेयर पर 5 एपिसोड स्ट्रीम कर दिए गए हैं. इसी के साथ सोशल मीडिया पर भी प्रकाश झा के वेब शो की चर्चा होने लगी है.
2.Hari Hara Veera Mallu

बॉबी देओल इस फिल्म में क्रूर मुगल सम्राट की भूमिका में नजर आएंगे. इसमें पवन कल्याण लीड रोल में हैं. फिल्म का टीजर आ चुका है. फिल्म इसी साल रिलीज होगी.
3.Jana Nayagan

साउथ के सुपरस्टार विजय की आखिरी फिल्म Jana Nayagan में बॉबी देओल भी नजर आएंगे. एच. विनोथ के निर्देशन में बनी ये फिल्म अक्टूबर 2025 में रिलीज होगी.
4.Alpha

अलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन के रोल में नजर आएंगे. यश राज फिल्म्स की ये एक स्पाई-थ्रिलर मूवी है.
5.हाउजफुल 5

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में उनके अलावा जैकलीन फर्नांडीस, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा सहित कई स्टार्स नजर आए. इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म को लोग पसंद कर रहे हैं. ये हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त है.