बॉलीवुड
ज्योति वर्मा | Jun 11, 2025, 09:22 AM IST
1.Aishwarya Rai Dated Salman Khan And Vivek Oberoi

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी साल 2007 में हुई थी.हालांकि ऐश्वर्या राय अभिषेक संग शादी से पहले सलमान खान और विवेक ओबेरॉय को डेट कर चुकी थीं. सलमान खान ने एक्ट्रेस के साथ गलत बर्ताव किया था, जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था. उसके बाद वह विवेक के साथ रिलेशनशिप में आई, हालांकि जब सलमान खान ने एक्ट्रेस के साथ रिलेशन में होने पर विवेक को धमकाया, दोनों का रिश्ता टूट गया. लेकिन आज हम अमिताभ बच्चन को लेकर बात कर रहे हैं, जब उन्होंने अभिषेक के साथ शादी से पहले उन्होंने ऐश्वर्या के साथ काम किया था.
2.Aishwarya Rai, vivek Oberoi, Amitabh Bachchan In Kyu Ho Gaya Na

दरअसल ऐश्वर्या और विवेक की डेटिंग साल 2004 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म क्यों हो गया ना की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी. इसी फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे. फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए अमिताभ ने कहा था कि उन्हें बुरा लगता है कि वह ऐश्वर्या के चाचा के रूप में सिर्फ एक छोटी सी भूमिका में नजर आए थे.
3.ऐश्वर्या को बेटी मानते हैं अमिताभ

वहीं, जया ने एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन को लेकर भी खुलासा किया था कि वह ऐश्वर्या को अपनी बहू नहीं मानते हैं. दरअसल, जया ने कॉफी विद करण में कहा था कि जब श्वेता बच्चन की शादी हो गई और वो घर छोड़कर चली गईं तो अमिताभ की जिंदगी में एक खालीपन सा आ गया. उन्हें एक बेटी की चाहत थी और ऐश्वर्या के घर आने के बाद वो खालीपन पूरा हो गया.
4.Amitabh Bachchan praises Aishwarya Rai

जब उनके पूछा गया कि ऐश्वर्या एक को-स्टार के रूप में कैसी है, तो उन्होंने जवाब दिया, '' आह, वह एक्सेप्शनल सुंदर हैं. मेरे और जया के अनुसार वह केएचजीएन में अमेजिंग लग रही हैं. मुझे लगता है कि उन्हें अब और ज्यादा मैच्योर फिल्में करने की जरूरत है. जब उनसे पूछा गया कि क्या ऐश्वर्या उनकी पसंदीदा को स्टार में से एक हैं. तो इसपर बच्चन ने कहा, '' मेरे सभी को-स्टार्स मेरे पसंदीदा हैं. आपको मेरी आलोचना करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मैं सुश्री राय को पसंद करता हूं. उनके आस-पास होने पर, खुशी, हंसी, मौज मस्ती और काम करने का अच्छा माहौल होता है.
5.अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं. हालांकि बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनका सुपरस्टार बनने का सफर आसान नहीं था. उन्होंने इंडस्ट्री में लगातार 16 फ्लॉप फिल्में दी और यहां तक कि उन्हें इसके चलते एक मूवी से भी बाहर कर दिया गया था. हालांकि एक मूवी से उनकी पूरी किस्मत बदल गई.