Advertisement

हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर Ajay Devgn ने तोड़ी चुप्पी, अपने फेमस डायलॉग के साथ दिया जवाब

महाराष्ट्र में हिंदी और मराठी भाषा को लेकर विवाद चल रहा है और इस विवाद पर अब अजय देवगन (Ajay Devgn) ने भी चुप्पी तोड़ी है और अपना फेमय डायलॉग दोहराते हुए जवाब दिया है.

ज्योति वर्मा | Jul 12, 2025, 07:19 AM IST

1.हिंदी-मराठी भाषा विवाद

हिंदी-मराठी भाषा विवाद
1

इन दिनों महाराष्ट्र में हिंदी और मराठी भाषा को लेकर काफी विवाद चल रहा है. इन विवादों के बीच अब अजय देवगन ने भी हिंदी-मराठी विवाद पर बहुत प्यार से जवाब दिया है. सन ऑफ सरदार के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर अजय ने मीडिया से बात की और इस दौरान उनसे जब भाषा विवाद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपनी एक फिल्म का फेमस डायलॉग कहते हुए जवाब दिया.

Advertisement

2.भाषा विवाद पर बोले अजय देवगन

भाषा विवाद पर बोले अजय देवगन
2

दरअसल, अजय देवगन ने अपनी फिल्म सिंघम के डायलॉग में जवाब दिया और कहा, '' आता माझी सटकली. एक्टर ने इसके अलावा पूरे विवाद पर कुछ भी नहीं कहा. बता दें कि यह विवाद अप्रैल में तब शुरू हुआ जब महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में अंग्रेजी और मराठी के साथ-साथ हिंदी को भी तीसरी भाषा के रूप में शामिल करने का आदेश दिया. कहा गया कि यह फैसला राष्ट्रीय त्रिभाषा नीति के तहत है, जिसके तहत स्टूडेंट्स को अपनी स्कूली पढ़ाई के दौरान तीन भाषाएं सीखनी जरूरी हैं. इसके अलावा MNS कार्यकर्ताओं द्वारा गैर मराठी भाषियों पर हमला करने की कई घटनाएं भी ऑनलाइन सामने आई थी और तेजी से वायरल हुई थी.

3.उदित नारायण ने किया भाषाई विविधता का समर्थन

उदित नारायण ने किया भाषाई विविधता का समर्थन
3

हालांकि इस विवाद पर कई फेमस हस्तियों ने भाषाई विविधता का समर्थन किया है. सिंगर उदित नारायण ने हाल ही में हिंदी मराठी भाषा विवाद पर अपनी राय रखते हुए स्थानीय भाषा और संस्कृति के सम्मान के महत्व पर जोर दिया है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि भारत में बोली जाने वाली हर भाषा समान सम्मान और सराहना की हकदार है. उदित ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, '' हम महाराष्ट्र में रहते हैं और यह मेरी कर्मभूमि है. इसलिए यहां की भाषा भी जरूरी है. इसके साथ ही हमारे देश की सभी भाषाएं समान रूप से जरूरी है. 

4.अनूप जलोटा ने भाषा विवाद पर कही ये बात

अनूप जलोटा ने भाषा विवाद पर कही ये बात
4

वहीं, इस विवाद पर अनूप जलोटा ने भी अपने विचार साझा किए और कहा, '' देखिए हमारे देश में हर भाषा बहुत जरूरी है और हमें मराठी बहुत पसंद है. मैं भी मराठी में गाता हूं. हिंदी हमारे देश की मातृभाषा है. इसलिए हमें इसे हर जगह बोलना होगा. लेकिन अगर हम अन्य भाषाएं जानते हैं, तो यह सभी के लिए अच्छा है. अन्य भाषाएं सीखें और उन्हें बोलें और अपनी मातृभाषा हिंदी बोले. 

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने हिंदी पर जताई आपत्ति

बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने मराठी माध्यम और अन्य सरकारी स्कूलों में हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में शामिल करने पर अपना विरोध जताया था.

5.सन ऑफ सरदार 2 इस दिन होगी रिलीज

सन ऑफ सरदार 2 इस दिन होगी रिलीज
5

वहीं, सन ऑफ सरदार 2 को लेकर बात करें तो इस फिल्म में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, रवि किशन जैसे एक्टर्स नजर आएंगे. फिल्म सिनेमाघरों में 25 जुलाई को रिलीज होगी.

Advertisement
Advertisement
Advertisement