Advertisement

सलमान-आलिया भट्ट संग फिल्में करने वाला ये एक्टर कर चुका है वेटर और कैब ड्राइवर का काम, अब विलेन बन स्क्रीन पर मचाया धमाल

आज हम ऐसे ही एक एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने आर्थिक तंगी से जूझते हुए बतौर वेटर और कैब ड्राइवर का काम किया है. इसके बाद उन्होंने मेहनत के दम पर फिल्मों में नाम कमाया.

ज्योति वर्मा | Apr 19, 2025, 09:01 AM IST

1.Randeep Hooda

Randeep Hooda
1

दरअसल, हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वह है रणदीप हुड्डा. जो कि सलमान खान, अजय देवगन, आलिया भट्ट, क्रिस हेम्सवर्थ जैसे एक्टर्स संग काम कर चुके हैं. 

Advertisement

2.Randeep Hooda Worked As Cab Driver And Waiter

Randeep Hooda Worked As Cab Driver And Waiter
2

रणदीप हुड्डा ने बॉलीवुड में सफलता पाने से पहले काफी स्ट्रगल किया था. हरियाणा में जन्मे रणदीप के पिता एक मेडिकल सर्जन हैं और उनकी मां सामाजिक कार्यकर्ता हैं. अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वे उच्च शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न गए थे. जहां पर वह कथित तौर पर कैब चलाते थे और एक चाइनीज रेस्टोरेंट में वेटर के तौर पर काम किया करते थे. 

3.Randeep Hooda Films

Randeep Hooda Films
3

दिल्ली लौटने के बाद रणदीप ने मॉडल के तौर पर काम किया और मीरा नायर ने उन्हें मॉनसून वेडिंग में अपनी पहली फिल्म के लिए कॉन्टेक्ट किया. यह फिल्म क्रिटिकली और कमर्शियली सफल रही, लेकिन रणदीप को दूसरी फिल्म मिलने में समय लगा. दूसरी फिल्म के लिए उन्हें चार सालों तक का इंतजार करना पड़ा. आखिरकार उन्होंने वन्स अपॉन टाइम इन मुंबई, साहेब बीवी और गैंगस्टर, मर्डर 3, हाईवे, किकम सुल्तान, सरबजीत जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया. 

4.Randeep Hooda married to Lin Laisram

Randeep Hooda married to Lin Laisram
4

एक्टर की पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो उनका 2004 से 2006 तक मिस यूनिवर्स रह चुकी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन संग अफेयर रहा. दोनों का रिलेशनशिप महज दो सालों तक चला और उसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया. एक्टर ने 29 नवंबर 2023 को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में लिन लैशराम संग शादी की.

5.Randeep Hooda In Jaat As Villain

Randeep Hooda In Jaat As Villain
5

काम को लेकर बात करें तो इन दिनों रणदीप हुड्डा 10 अप्रैल को रिलीज फिल्म जाट में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में वह विलेन के रोल में नजर आए हैं. फिल्म में उनके साथ लीड रोल में सनी देओल है. मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. इसने अभी तक भारत में 65 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. 
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement