बॉलीवुड
ज्योति वर्मा | Jul 14, 2025, 09:15 AM IST
1.अमिताभ को जंजीर से मिली सफलता

बिग बी का करियर शुरुआत में कुछ खास सफल नहीं रहा. उनकी शुरुआत में कई फिल्में फ्लॉप रही हैं और आलोचकों-दर्शकों को ये फिल्में खास पसंद नहीं. लेकिन 1973 में उनकी फिल्म जंजीर ने उनकी किस्मत बदल दी और उसके बाद उन्हें सफलता हासिल की. इस फिल्म के बाद अमिताभ बच्चन सुपरस्टार बन गए थे.
2.अमिताभ ने शुरू की थी बिजनेस कंपनी

हालांकि 1990 के दशक के दौरान अमिताभ बच्चन ने अपनी खुद की कंपनी अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड(ABCL) शुरू करके बिजनेस में कदम रखा था. लेकिन बदकिस्मती से यह सफल नहीं हो पाया. ABCL के फाइनेंशियल मैनेजमेंट के कारण उन पर लगभग 90 करोड़ रुपये का कर्ज हो गया था.
3.अभिषेक ने अमिताभ के मुश्किल दिनों को किया याद

उस दौरान अभिषेक बच्चन अपनी आगे की पढ़ाई के लिए बोस्टन यूनिवर्सिटी गए थे. तब अपने पिता की आर्थिक तंगी के बारे में सुनकर वह तुरंत वापस लौट आए थे. उन्होंने कॉलेज बीच में ही छोड़कर बिग बी का साथ देने का फैसला किया. दरअसल, रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बात करते हुए अभिषेक ने याद किया, '' मेरे पिता बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे थे. उन्होंने एबीसीएल नाम से एक बिजनेस कंपनी शुरू की थी. मैंने कहा, मैं बोस्टन में नहीं रह सकता जब मेरे पिता को यह नहीं पता कि उन्हें रात का खाना कैसे मिलेगा और यह कितना बुरा समय था.
4.अभिषेक बच्चन ने छोड़ दिया था कॉलेज

अभिषेक ने आगे कहा कि पिता के साथ खड़े रहना उनकी नैतिक जिम्मेदारी थी. इस बीच एक्टर ने ये भी बताया कि उन्होंने पिता को अपने कॉलेज छोड़ने के बारे में कैसे बताया. उन्होंने कहा कि देर रात उन्होंने पिता को स्टडी रूम में बुलाया और कहा, '' फिल्में नहीं चल रही हैं,बिजनेस नहीं चल रहा है, कुछ भी नहीं चल रहा है.
5.अमिताभ को मिली कौन बनेगा करोड़पति से सफलता

हालांकि इन परिस्थितियों का सामना करते हुए अमिताभ ने कभी हार नहीं मानी और वापस से अपना करियर बनाया और फिल्मों में शानदार वापसी की. उन्होंने अपने सारे कर्ज चुकाने के लिए कौन बनेगा करोड़पति जैसे शो में काम शुरू किया और उन्हें इससे सफलता हासिल की. एक्टर अब 82 साल के हो चुके हैं और आज भी वह फिल्मों में सक्रिय हैं.