बॉलीवुड
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है. इसी बीच उनकी आने वाली सीरीज के डायरेक्टर ने हेल्थ अपडेट दिया है.
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman) अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं. खासकर तब से जब से उन्होंने इंस्टाग्राम चलाना शुरू किया है. वह हमेशा ही इसके जरिए अपनी फिल्मों के पुराने किस्से और कहानियां शेयर करती रहती हैं. हालांकि एक्ट्रेस की इन दिनों अचानक तबीयत खराब हो गई है, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है. एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर उनकी आने वाली वेब सीरीज शोस्टॉपर की टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है.
दरअसल, शोस्टॉपर के निर्माता मनीष हरिशंकरने जीनत अमान के स्वास्थ्य की जानकारी शेयर करते हुए अपनी चिंता जाहिर की है. हरिशंकर ने कहा, '' जब मैं अपनी आने वाले प्रमोशन के लिए जीनत से मिला, तो मुझे उनका एक दिल दहला देने वाला मैसेज मिला जिसमें बताया गया था कि वह आईसीयू में हैं. यह हम सभ के लिए सदमे का पल था.
दिग्गज एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए डायरेक्टर ने लिखा, '' वह सिर्फ सीरीज का हिस्सा नहीं है, वह शोस्टॉपर की इमोशनल और क्रिएटिव रीढ़ हैं. हमें यह जानकर राहत मिली है कि वह अब ठीक हो रही है और हम उनकी शक्ति, स्वास्थ्य और जल्दी वापसी की कामना करते हैं. पूरी टीम उनकी मौजूदगी और एनर्जी का इंतजार कर रही है.
यह भी पढ़ें- इस कारण अस्पताल में भर्ती हुईं दिग्गज एक्ट्रेस Zeenat Aman, शेयर किया हेल्थ अपडेट
बता दें कि ज़ीनत अमान के साथ, "शोस्टॉपर" में सौरभ राज जैन, ज़रीना वहाब, राकेश बेदी, आकांक्षा पुरी और श्वेता तिवारी भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे. "शोस्टॉपर" का प्रचार अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक स्वास्थ्य पहल, DIISHA के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है.
काम की बात करें तो, जीनत अमान इससे पहले वेब सीरीज "द रॉयल्स" में भूमि पेडनेकर, ईशान खट्टर और साक्षी तंवर के साथ नजर आई थीं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.