Advertisement

जेल जाते-जाते बचीं जरीन खान, लाखों की धोखाधड़ी वाले केस में एक्ट्रेस को बड़ी राहत

Zareen Khan के खिलाफ चल रहे लाखों की धोखाधड़ी केस में एक बड़ा अपडेट आया है. जिसके बाद एक्ट्रेस ने राहत की सांस ली है.

Latest News
जेल जाते-जाते बचीं जरीन खान, लाखों की धोखाधड़ी वाले केस में एक्ट्रेस को बड़ी राहत

Zareen Khan granted interim bail

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री तक अपनी अलग पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) एक कोर्ट केस के पचड़े में फंस हुई हैं. उन पर 12 लाख की धोखाधड़ी का आरोप है. इस केस की वजह से उनके खिलाफ बीते दिनों गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था. हालांकि, जरीन जेल जाते-जाते बच गई हैं. धोखाधड़ी के केस (Fraud Case Against Actress Zareen Khan) पर 11 दिसंबर को कोलकाता की सियालदाह कोर्ट ने एक्ट्रेस को बड़ी राहत दी है. हैरानी की बात ये भी है कि जरीन के खिलाफ चल रहा ये केस 5 साल पुराना है, जिसकी वजह से वो कई विवादों में आ गई थीं.ॉ

दरअसल, ये मामला 2018 का है, जिसमें दुर्गा पूजा के दौरान जरीन को कोलकाता में एक परफॉर्मेंस के लिए बुलाया गया था. इसके लिए ऑर्गनाइजर्स ने उन्हें 12 लाख रुपए एडवांस भी दिए थे. जरीन ने एडवांस रुपए तो रिसीव किए लेकिन वो इवेंट पर परफॉर्म करने नहीं पहुंचीं. उन्होंने नहीं आने की जानकारी नहीं दी और ना ही ऑर्गनाइजर्स का कॉल उठाया. इसके बाद एक्ट्रेस के खिलाफ कानूनी कदम उठाया गया था. ये भी पढ़ें- Zareen Khan की बढ़ीं मुश्किलें, एक्ट्रेस के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वॉरेंट, 5 साल पुराना है मामला

इस केस में 11 दिसंबर को कोर्ट ने एक्ट्रेस को जमानत दे दी है. अपने केस की सुनवाई के दौरान जरीन भी कोर्ट में मौजूद थी और उन्होंने राहत की सांस ली है. कोलकाता की सियालदाह कोर्ट में इस केस की सुनवाई हुई जो करीब एक घंटे तक चली. इसके बाद कोर्ट ने एक्ट्रेस को 26 दिसंबर तक 30 हजार रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी. इसके अलावा जरीन खान को बिना इजाजत देश छोड़कर न जाने का आदेश भी दिया गया है. बता दें कि जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म 'वीर' से 2010 में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आईं. अब जरीन पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी एक्टिव हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement