Advertisement

Zara Hatke Zara Bachke Trailer: ड्रामा और कन्फ्यूजन से भरी है Vicky Sara की फिल्म, पहले कभी नहीं देखी होगी तलाक की ऐसी कहानी

Zara Hatke Zara Bachke Trailer: Vicky Kaushal और Sara Ali Khan स्टारर फिल्म का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. पहली बार दोनों को एक साथ देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

Latest News
Zara Hatke Zara Bachke Trailer: ड्रामा और कन्फ्यूजन से भरी है Vicky Sara की फिल्म, पहले कभी नहीं देखी होगी तलाक की ऐसी कहानी

Zara Hatke Zara Bachke Trailer

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Zara Hatke Zara Bachke Trailer: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) स्टारर फिल्म जरा हटके जरा बचके को लेकर काफी चर्चा है. पहली बार दोनों स्टार्स एक साथ किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं. बीते दिन फिल्म का पोस्ट सामने आया था जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया था वहीं अब फिल्म का ट्रेलर भी सामने आ गया है जिसे लोंगो का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. 

लक्ष्मण उटेकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में विक्की कौशल और सारा अली खान लीड रोल में हैं. ट्रेलर की शुरुआत होती है इंदौर के रहने वाले एक शादीशुदा कपल कपिल और सौम्या से जिसका किरदार विक्की और सारा निभा रहे हैं. ट्रेलर में उनके प्यार की झलक मिलती है और दिखाया जाता है कि शुरू में उनका परिवार कितना खुश होता है. ये तो था साइड ए.

वहीं ट्रेलर में 'साइड बी' भी दिखाया गया जिसमें कपिल और सौम्या एक-दूसरे से लड़ते हुए और तलाक की ओर बढ़ते हुए दिखाई देते हैं जिससे उनका परिवार परेशान हो जाता है. हर कोई सवाल करता है कि क्या गलत हुआ. ऐसे में आपको ट्रेलर में रोमांस, ड्रामा और कॉमेडी के रोलरकोस्टर राइड की झलक मिलती है.

ये भी पढ़ें: Sara Ali Khan: बाबा Kedarnath के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, फैंस को आई Sushant Singh Rajput की याद

दिनेश विजान के मैडॉक स्टूडियोज के प्रोडक्शन में बनी जरा हटके जरा बचके 2 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इससे पहले चर्चा थी कि फिल्म का नाम लुका छुप्पी 2 रखा जा सकता है. लुका छुप्पी फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी जिसमें कार्तिक आर्यन और कृति सेनन लीड रोल में थे. 

जरा हटके जरा बचके के अलावा, विक्की कौशल सैम बहादुर में नजर आने वाले हैं. वहीं शाहरुख खान फिल्म डंकी में भी एक्टर नजर आ सकते हैं. वहीं, सारा अली खान मेट्रो इन दिनो में आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगी. इसके अलावा वो मर्डर मुबारक और ए मेरे वतन के लोगों फिल्म में दिखने वाली हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement