Advertisement

Yuvraj Singh और Hazel Keech दूसरी बार बने पेरेंट्स, एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल को दिया जन्म, शेयर की फैमिली फोटो

Yuvraj Singh और Hazel Keech फिर से पेरेंट्स बन गए हैं. एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है. उन्होंने एक फोटो शेयर कर ये गुड न्यूज दी है.

Latest News
Yuvraj Singh और Hazel Keech दूसरी बार बने पेरेंट्स, एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल को दिया जन्म, शेयर की फैमिली फोटो

Yuvraj Singh Hazel Keech

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पूर्व स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और उनकी पत्नी हेजल कीच (Hazel Keech) फिर से पेरेंट्स बन गए हैं. कपल ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है. युवराज सिंह ने एक खूबसूरत फोटो के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है. इस बार ये कपल बेटी के माता-पिता बने हैं. इसी फैमिली फोटो और पोस्ट के साथ उन्होंने बेटी के नाम का भी खुलासा कर दिया है. 

युवराज सिंह और हेजल कीच का पहले से ही एक बच्चा है जिसका नाम ओरियन कीच सिंह है. उनके पहले बेटे का जन्म जनवरी 2022 में हुआ था. अब उन्होंने बेटी के जन्म को लेकर पोस्ट किया है. युवराज सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'रातों की नींद हराम हो गई है क्योंकि हम अपनी छोटी राजकुमारी आभा का स्वागत करते हैं और अपने परिवार को पूरा करते हैं.'

ये भी पढ़ें: बेहद खास रहा Disha Parmar का बेबी शॉवर, पति Rahul Vaidya ने खूब लुटाया प्यार, खूबसूरत फोटोज देख हार बैठेंगे दिल

जैसे ही युवराज सिंह ने पोस्ट डाला, फैंस और सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में बधाइयां देना शुरू कर दिया. सानिया मिर्जा से लेकर हरभजन सिंह सहित कई लोगों ने कमेंट किए. वहीं एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी शुभकामनाएं दीं. फैंस भी ढेर सारी बधाई दे रहे हैं. 

युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी 30 नवंबर 2016 को हुई थी. उनकी शादी पारंपरिक आनंद कारज समारोह में हुई जो फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे में हुई थी.

Salman Khan की वाइफ बनकर लूटा था दिल

हेजल कीच को 2011 की हिट फिल्म बॉडीगार्ड में करीना कपूर की सबसे अच्छी दोस्त की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है. इस फिल्म में सलमान खान भी नजर आए थे. फिल्म में वो सलमान खान से शादी कर लेती हैं. 2013 में हेजल बिग बॉस रियलिटी शो के सीजन 7 में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आई थीं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement