Advertisement

Bhuvan Bam के साथ हुआ शॉकिंग हादसा, चोट के निशान दिखाते हुए खींची Photos

Bhuvan Bam: यूट्यूबर भुवन बाम के साथ हाल ही में शॉकिंग घटना हुई है. उन्होंने इस घटना की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों को देखकर कई लोग हैरान रह गए हैं. एक्टर ने बताया कि वो एक वेब शो की शूटिंग कर रहे थे. इसी दौरान ये एक्सिडेंट हुआ था.

Latest News
Bhuvan Bam के साथ हुआ शॉकिंग हादसा, चोट के निशान दिखाते हुए खींची Photos

Bhuvan Bam: भुवन बाम

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Bhuvan Bam: मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम (Youtuber Bhuvan Bam) को लेकर हाल ही में शॉकिंग खबर आई है. बताया जा रहा है कि उनके साथ एक हादसा हुआ है और इस हादसे में उन्हें काफी गंभीर चोटें भी आई हैं. सोशल मीडिया पर भुवन की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इस तस्वीरों में वो अपने शरीर पर लगे चोट के निशान शीशे में दिखाते हुए मिरर सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं. भुवन की ये तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस परेशान हो गए हैं. कई लोग उनकी सेहत के बारे में पूछते दिखाई दे रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये हादसा उनकी आने वाले प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान हुआ है.

भुवन बाम की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. इन फोटोज में वो शर्टलेस होकर अपने कंधे और कमर पर लगे चोट के निशान दिखते हुए सेल्फी ले रहे हैं. तस्वीर में उनके सीन पर लगी चोट भी दिखाई दे रही हैं. बताया जा रहा है कि एक्टर के कंधे और पसलियों में काफी चोट आई है. ये चोट उन्हें तब लगी जब वह अपने आने वाले वेब शो 'ताजा खबर' के लिए एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे. भुवन को चोट आने की वजह से इस शो की शूटिंग कैंसिल कर दी गई थी.

 

 

ये भी पढ़ें- Shamshera: कैंसर लिए एक्शन सीन शूट करते रहे Sanjay Dutt, ये खबर मिली तो सेट पर चौंक गए सब

मीडिया रिपोर्ट मानें तो खतरनाक एक्शन सीन की शूटिंग करते हुए एक चूक हो गई और भुवन स्टंट सीन करते-करते जमीन पर गिर पड़े. इसके बाद सेट पर भीड़ जमा हो गई और शूट कैंसिल करना पड़ा. बताया जा रहा है कि भुवन ने अपना कमिटमेंट पूरा करते हुए दवाई खाई और शूट पूरा किया. उन्होंने अपनी हेल्थ अपडेट भी दे दी है. उन्होंने बताया कि उन्हें कोई जानलेवा चोट नहीं आई. बता दें कि वेब सीरीज ताजा खबर में उनके साथ एक्ट्रेस श्रिया पिलगांवकर नजर आने वाली हैं.

ये भी पढ़ें- मैं अत्महत्या नहीं करूंगी...Tanushree Dutta ने लोगों से मांगी मदद, पोस्ट में बयां की दर्दभरी कहानी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement