बॉलीवुड
रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah) ने ब्रिटिश सिंगर दुआ लीपा (Dua Lipa) को लेकर एक विवादित कमेंट किया था. जिसके बाद अब हनी सिंह (Honey Singh) ने भी इसपर रिएक्ट किया है.
रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah) इन दिनों काफी चर्चा में है. दरअसल, बीते दिनों उन्होंने ब्रिटिश सिंगर दुआ लीपा (Dua Lipa) को लेकर एक विवादित कमेंट किया था. उन्होंने यह कमेंट उस दौरान किया था, जब एक यूजर ने उनसे इसको लेकर सवाल किया था और उन्होंने इसपर कहा था कि वह उनके साथ बच्चे पैदा करना पसंद करेंगे. उनके इस बयान के बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया. वहीं, अब हनी सिंह (Honey Singh) ने भी इसपर रिएक्ट किया है.
रैपर बादशाह के दुआ लीपा को लेकर किए गए कमेंट को लोगों ने चीप और क्रीपी कहा. पॉप स्टार दुआ लीपा के साथ बच्चे पैदा करना चाहते हैं की बात पर आलोचनाओं का सामना करने के बाद उन्होंने सफाई दी और कहा, '' यह एक महिला की सबसे खूबसूरत तारीफ है. कई लोगों ने इसे गलत ठहराया है और महिला विरोधी बताया है.
विवाद पर रिएक्ट करते हुए यो यो हनी सिंह ने बादशाह पर कटाक्ष किया है. शनिवार शाम को हनी सिंह ने बादशाह के जस्टीफिकेशन पर तंज कसा है और उन्होंने इसपर हंसने और ताली बजाने वाले इमोजी के साथ जीनियस लिखा है. यह कमेंट बादशाह के स्पष्टीकरण का मजाक उड़ाने के लिए की गई थी और उनकी चल रही दुश्मनी को एक मजाक का मोड़ दिया.
शनिवार को बादशाह ने अपने बयान के बचाव करने के लिए एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, '' मुझे लगता है कि किसी महिला को आप जो सबसे खूबसूरत तारीफ दे सकते हैं, वह यह है कि आप उससे अपने बच्चों की मां बनने की कामना करें. मेरी सोच नहीं, तुम्हारी सोच सामने आई है. उनके इस बयान ने और भी बहस छेड़ दी. कई लोगों को लगा कि वे माफी मांगने के बजाय अपनी गलती दोहरा रहे हैं.
बादशाह की पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो उन्होंने साल 2012 में जैस्मिन मसीह से शादी की थी और साल 2020 में तलाक हो गया था. कपल की एक बेटी जेसी ग्रेस मसीह सिंह है, जिसका जन्म 2017 में हुआ था पिछले कुछ सालों से यह अफवाहें उड़ी थीं कि सिंगर ने मृणाल ठाकुर और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को डेट किया है, लेकिन उन्होंने इन अफवाहों को सिरे से नकार दिया था. हाल ही में कई खबरें और भी सामने आईं कि वह एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ रिलेशनशिप में है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.