Advertisement

Sidhu Moose Wala को रैपर Honey Singh ने खास अंदाज में दिया सलाम, वीडियो देख भावुक हुए फैन

Yo Yo Honey Singh ने लाइव इवेंट के दौरान Sidhu Moose Wala को इस अंदाज में ट्रिब्यूट दिया की वहां मौजूद भीड़ चिल्ला पड़ी.

Latest News
Sidhu Moose Wala को रैपर Honey Singh ने खास अंदाज में दिया सलाम, वीडियो देख भावुक हुए फैन

Honey Singh, Sidhu Moose Wala: सिद्धू को हनी सिंह की खास ट्रिब्यूट

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या ने परिवार और फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री को भी बड़ा धक्का दिया है. 29 मई को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसके बाद कई सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख जाहिर किया था. वहीं, कई दिन बीत जाने पर भी सिद्धू के जाने का दर्द जरा भी कम नहीं हुआ है. हाल ही में पंजाबी सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) सिद्धू को अपने ही अंदाज में याद करते दिखाई दिए. उन्होंने एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान सिद्धू को खास तरीके से सलामी दी है.

हनी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर सिद्धू मूसेवाला के फैंस इमोशल हो गए हैं. ये वीडियो एक कॉन्सर्ट का है जिसमें हनी सिंह सैकड़ों फैंस के सामने परफॉर्मेंस दे रहे हैं. इस परफॉर्मेंस के दौरान हनी सिंह ने सिद्धू मूसेवाला का मशहूर सिग्नेचर स्टेप कर उन्हें ट्रिब्यूट दिया है. हनी सिंह ने जैसे ही ये कारनामा किया इवेंट पर मौजूद भीड़ खुशी से चिल्ला पड़ी. यहां देखें वायरल हो रहा हनी सिंह का ये इमोशनल वीडियो-

ये भी पढ़ें- Salman Khan के घर 2 घंटे में होगा ब्लास्ट! Lawrence Bishnoi से पहले 5 बार हो चुकी सुपरस्टार की हत्या की साजिश

 

 

सिद्धू मूसेवाला को हनी सिंह के अलावा नाइजीरिया के एक रैपर और सिंगर बर्ना बॉय (Nigerian singer Burna Boy) ने भी लाइव शो के दौरान श्रद्धांजली दी थी. सिद्धू को याद करते हुए बर्ना बॉय बेहद इमोशनल होते नजर आए थे.

ये भी पढ़ें- Video: Samrat Prithviraj से लेकर Johhny Depp तक, जानिए इस हफ्ते की 5 बड़ी खबरें CineTalk पर

बता दें कि सिद्धू हत्याकांड को अंजाम देने वाले 8 मुख्य किरदारों की पहचान पुलिस ने की है और आरोपियों को गिरफ्तार करने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement