Advertisement

सोनाक्षी सिन्हा को फिर से भगाने वाले हैं हनी सिंह, जानें क्या है Desi Kalakar का ये नया खेल

Yo Yo Honey Singh और Sonakshi Sinha हिट सॉन्ग 'देसी कलाकार' के बाद एक बार फिर साथ आए हैं. दोनों 'कलास्टार' के साथ अपनी वापसी कर रहे हैं.

Latest News
सोनाक्षी सिन्हा को फिर से भगाने वाले हैं हनी सिंह, जानें क्या है Desi Kalakar का ये नया खेल

Yo Yo Honey Singh kalaastar 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फेमस सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. उन्होंने अपने करियर में कई चार्टबस्टर हिट दिए हैं. 9 पहले उनका सॉन्ग देसी कलाकार (Desi Kalakaar) आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. इस गाने में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonkashi Sinha) नजर आई थीं. यूट्यूब पर मौजूद इस गाने के लोग आज भी दीवाने हैं. इसे अब तक 157 मिलियन लोग देख चुके हैं. वहीं अब सालों बाद एक बार फिर हनी सिंह और सोनाक्षी की जोड़ी नजर आने वाली है.  

यो यो हनी सिंह के सॉन्ग 'कलास्टार' का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था. 9 साल पहले हनी सिंह सोनाक्षी सिन्हा के साथ देसी कलाकार गाने में नजर आए थे और एक बार फिर से दोनों जुड़ रहे हैं. इस गाने के टीजर से साफ जाहिर होता है कि ये 'देसी कलाकार' का अगला पार्ट है. 'कलास्टार' के टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है और इसे अब तक 13 मिलियन लोग देख चुके हैं.

ये भी पढ़ें: लाइव कॉन्सर्ट में Honey Singh ने स्टेज पर कर दी ऐसी हरकत, Video देख लोगों ने जमकर किए मजेदार कमेंट

इस गाने को यो यो हनी सिंह ने गाया है. इसे रोनी अजनाली और गिल मछराई ने लिखा है और इसका म्यूजिक बास योगी ने दिया है. टीजर में दिखाया गया है कि हनी सिंह जेल में होते हैं और बाहर आते ही अपने दोस्त से सोनाक्षी के बारे में पूछते हैं. इसपर उनका दोस्त बताता है कि 3 साल पहले ही उसकी शादी हो गई. बावजूद इसके हनी सिंह उससे मिलने निकल पड़ते हैं. गाने के टीजर को लोग इतना पसंद कर रहे हैं तो साफ जाहिर है कि सॉन्ग सुपरहिट होने वाला है.  

फिलहाल अभी तक गाने की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है लेकिन फैंस की एक्साइटमेंट को देख उम्मीद है कि सॉन्ग जल्द ही रिलीज कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: आखिर क्यों टूटी थी Badshah और Honey Singh की दोस्ती? सालों बाद Mafia Mundeer को लेकर रैपर ने किया खुलासा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement