Advertisement

'ऐ मोटी आई लव यू', Yash Chopra थे इस हसीना के दीवाने, 1000 बार प्रपोज करने के बाद भी हुए थे रिजेक्ट

यश चोपड़ा (Yash Chopra) 70 के दशक में एक बॉलीवुड हसीना के दीवाने थे और 1000 बार प्रपोज करने के बाद भी वह रिजेक्ट हुए थे.

Latest News
'ऐ मोटी आई लव यू', Yash Chopra थे इस हसीना के दीवाने, 1000 बार प्रपोज करने के बाद भी हुए थे रिजेक्ट

Yash Chopra

Add DNA as a Preferred Source

यश चोपड़ा (Yash Chopra) बॉलीवुड के बेहतरीन फिल्म मेकर में से एक हुआ करते थे. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में तमाम हिट फिल्में दी है. यश चोपड़ा के डायरेक्शन में वीर जारा (Veer Zaara), जब तक है जान (Jab Tak Hai Jaan), दिल तो पागल है (Dil Toh pagal Hai), डर (Darr) जैसी हिट फिल्में बनी है. लेकिन आज हम उनकी फिल्मों के बारे में नहीं, बल्कि उनकी लव स्टोरी के बारे में बात करने जा रहे हैं. दरअसल, यश चोपड़ा 70 के दशक की एक हसीना के दीवाने थे और 1000 बार उस एक्ट्रेस को प्रपोज करने के बाद भी वह रिजेक्ट हो गए थे. 

दरअसल, हम बात कर रहे हैं 70 के दशक की बॉलीवुड स्टार मुमताज की. जिन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में यश चोपड़ा को लेकर खुलासा किया है कि डायरेक्टर ने उनसे कई बार शादी करने को लेकर पूछा था. मुमताज ने बताया कि यश चोपड़ा उन्हें काफी पसंद करते थे और कई बार प्रपोजल के बाद भी उन्होंने स्वीकार नहीं किया क्योंकि वह उनके लिए रोमांटिक तौर पर कुछ भी महसूस नहीं करती थीं.

यह भी पढ़ें- रोमांस के जादूगर कहे जाते थे Yash Chopra, ये 8 फिल्में हैं सबूत

मुमताज ने यश चोपड़ा को किया था रिजेक्ट

मुमताज ने विक्की लालवानी से बात करते हुए  खुलासा किया कि, '' एक बार नहीं, उन्होंने मुझसे 1000 बार पूछा होगा, लेकिन मुझे उनसे प्यार नहीं था, तो मैं उनसे शादी कैसे कर सकती थी?मैं 1000 बार के बारे में बढ़ा चढ़ाकर बता रही हूं, लेकिन उन्होंने मुझसे कई बार कहा, '' ऐ मोटी, आई लव यू यार, मुझसे शादी कर लो. 

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उनका मानना है कि शादी के लिए एक खास तरह की केमिस्ट्री की जरूरत होती है, जो उन्हें लगता है कि उनके बीच पूरी तरह से गायब थी. उन्होंने कहा, '' लेकिन आप देखिए, किसी के साथ इतना करीबी रिश्ता रखने के लिए, आपको उस शख्स से प्यार हो जाना चाहिए. आपको उस शख्स के करीब होना चाहिए और इसके लिए आपके पास केमिस्ट्री होनी चाहिए. अगर आपके पास केमिस्ट्री नहीं है, तो आप शादीशुदा जोड़े के रूप में एक साथ कैसे रह सकते हैं? मेरे पास उसके साथ कभी ऐसी केमिस्ट्री नहीं थी.

यह भी पढ़ें- Yash Chopra ने इस सुपरहिट एक्ट्रेस के पेरेंट्स को कमरे में कर दिया था बंद, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान

मुमताज को पसंद था ये एक्टर

हालांकि इस बीच मुमताज ने माना कि वह एक बार शम्मी कपूर की ओर अट्रैक्ट हुई थीं. 17 साल से ज्यादा की उम्र के अंतर के बाद भी उनके मन एक्टर के लिए फीलिंग्स थी. लेकिन उन्होंने इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया. क्योंकि राज कपूर का एक सख्त नियम था कि कपूर परिवार की महिलाओं को फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं थी.

उन्होंने आगे कहा, '' शम्मी कपूर बहुत अच्छे दिखने वाले शख्स थे और मुझे वे पसंद थे. इसमें छिपाने या इनकार करने जैसा कुछ भी नहीं है. हमारे बीच 17 से 18 साल का अंतर था, लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं थी. मैं उनसे शादी करना चाहती थी. इस बीच एक्ट्रेस ने शम्मी की पत्नी को लेकर कहा, '' एक बहुत अच्छी इंसान, वास्तव में अच्छी थीं और एक अमेजिंग हाउसवाइफ थी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement