Advertisement

Yami Gautam ने अनोखे अंदाज में किया प्रेग्नेंसी का ऐलान, वीडियो में गुडन्यूज देते दिखे पति

Yami Gautam ने अपनी फिल्म Article 370 के ट्रेलर लॉन्च पर एक तगड़ा सरप्राइज दिया है. उन्होंने प्रेग्नेंसी का ऐलान अनोखे अंदाज में कर दिया है.

Latest News
Yami Gautam ने अनोखे अंदाज में किया प्रेग्नेंसी का ऐलान, वीडियो में गुडन्यूज देते दिखे पति

Yami Gautam

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) हाल ही में अपनी फिल्म 'आर्टिकल 370' (Article 370) के ट्रेलर रिलीज के बाद छा गई हैं. इस ट्रेलर में यामी कश्मीर की सच्चाई बता रही हैं और आतंकवादियों को धूल चटाने के लिए धमाकेदार स्टंट्स करती दिखाई दे रही हैं. अपनी फिल्म धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च के मौके पर एक्ट्रेस ने फैंस को एक और जबरदस्त तोहफा दिया है. उन्होंने इवेंट के दौरान मीडिया के सामने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है. बीते काफी दिनों से एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अफवाहें थीं लेकिन अब जाकर ये खबरें कंफर्म हो गई हैं.

इस ट्रेलर के लॉन्च पर ग्रैंड इवेंट रखी गई थी. इस लॉन्च इवेंट पर यामी ने अपने फिल्ममेकर पति आदित्य धर के साथ मिलकर फैंस को खुशखबरी दी है. आदित्य ने बताया कि उनकी पत्नी यामी साढ़े पांच महीने की गर्भवती हैं. उन्होंने कहा कि 'ये फिल्म एक फैमिली अफेयर है. सिर्फ यामी और मैं ही नहीं बल्कि हमारा आने वाला बच्चा भी इस फिल्म का हिस्सा है. यह एक अद्भुत समय था, जिस तरह से फिल्म बनी, जिस तरह से हमें बच्चे के बारे में पता चला'. यामी ने प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म की शूटिंग की और कई इंटेस सीन भी किए हैं. ये भी पढ़ें- Article 370 Trailer: यामी गौतम ने दिखाई कश्मीर की सच्चाई, पीएम मोदी के रोल में दिखे 'राम'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

प्रेग्नेंसी में फिल्म की शूटिंग करने का अनुभव शेयर करते हुए यामी ने बताया कि ये मानसिक रूप से थका देने वाला एक्सपीरिएंस था. उन्होंने अपने उन डॉक्टर्स का आभार जताया है, जिन्होंने इस फिल्म के दौरान उनकी मदद की. वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के साथ 'ओएमजी 2' के बाद अब वो 'आर्टिकल 370' में नजर आएंगी. ये फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement