Advertisement

AR Rahman की बेटी के रिसेप्शन में गाया गाना, Salman Khan भी हो चुके हैं दीवाने, जानिए कौन हैं Abdu Rozik

दुनिया के सबसे छोटे सिंगर Abdu Rozik इन दिनों काफी चर्चा में हैं. वो AR Rahman से लेकर Salman Khan तक को अपने गाने से इंप्रेस कर चुके हैं.

AR Rahman की बेटी के रिसेप्शन में गाया गाना, Salman Khan भी हो चुके हैं दीवाने, जानिए कौन हैं Abdu Rozik

Abdu Rozik अब्दु रोजिक 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दुनिया के सबसे छोटे सिंगर और सोशल मीडिया सेंसेशन अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) आज कल काफी सुर्खियों में हैं. वो कभी सलमान खान के साथ नजर आते हैं तो कभी एआर रहमान (AR Rahman) के साथ. हाल ही में अब्दु ने एआर रहमान की बेटी के रिसेप्शन में शिरकत की और पार्टी में गाना गाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इससे पहले अबू धाबी में आईफा 2022 (IIFA 2022) में अब्दु ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) से मुलाकात की और उनके लिए भी एक गाना गाया था. 

तजाकिस्तान (Tajikistan) के रहने वाले अब्दु रोजिक को दुनिया का सबसे छोटे सिंगर कहा जाता है. पिछले कुछ दिनों से वो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. हाल ही में वो मशहूर संगीतकार एआर रहमान की बेटी खतीजा रहमान के वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे थे. अब्दु ने इस दौरान एआर रहमान के सामने गाना भी गाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वहीं कुछ दिन पहले सलमान खान भी अब्दु रोजिक को गले लगाते हुए नजर आए थे. आईफा 2022 के दौरान दोनों की मुलाकात हई थी.

दरअसल अब्दु सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं और जब उनको एक्टर के दुबई में होने की जानकारी मिली तो वो तुरंत उनसे मिलने आईफा के इवेंट में पहुंच गए. अब्दु सलमान से मिले भी और उनके लिए गाना भी गाया. वायरल वीडियो में वो 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' गाना गाते हुए नजर आए. गाना सुनने के बाद सलमान ने उन्हें गले लगा लिया जिसके बाद अब्दु सोशल मीडिया पर छा गए थे.  

यही नहीं अब्दू बॉलीवुड सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) से भी मिल चुके हैं. अब्दु ये सारे अपडेट अपने सोशल मीडिया पर देते रहते हैं. हनी सिंह के साथ भी उन्होंने एक वीडियो शेयर जिसमें रैपर ने कहा, 'मेरा भाई अब्दु रोजिक भारत आ रहा है. वो वहां मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और हर जगह मौजूद रहेंगे.'

बता दें कि अब्दु रोजिक ताजिकिस्तान  के रहने वाले हैं. उनका जन्म 3 सितंबर 2003 में हुआ. वो 18 साल के हैं और उन्हें दुनिया का सबसे छोटा सिंगर कहा जाता है. तजाकिस्तान के रैप सॉन्ग गाकर उन्हें पहचान मिली है.अब्दु रोजिक को बचपन में रिकेट्स नाम की बीमारी हो गई थी जिसे सूखा रोग भी कहा जाता है. ये शरीर में कैल्शियम और विटमिन डी की कमी से होता है. इसके कारण शरीर टेढ़ा-मेढ़ा और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं. अब्दु रोजिक की इस बीमारी की वजह से लंबाई रुक गई थी. पैसों की तंगी के कारण परिवार उनका इलाज नहीं करा पाया.

ये भी पढ़ें: AR Rahman की बेटी के रिसेप्शन की फोटो आई सामने, पापा रहमान ने शेयर किया शादी का खूबसूरत वीडियो

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement