Advertisement

Women Reservation Bill पास होने पर बॉलीवुड में खुशी की लहर, कंगना रनौत से लेकर ईशा गुप्ता ने कही ये बात

सोमवार के दिन पीएम नरेंद्र मोदी(PM MODi) की अक्ष्यक्षा में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में महिलाओं के लिए आरक्षण के बिल को मंजूरी दी गई है. जिसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत(Kangana Ranaut), ईशा गुप्ता(Kangana Ranaut) ने इस पर खुशी जाहिर की है.

Latest News
Women Reservation Bill पास होने पर बॉलीवुड में खुशी की लहर, कंगना रनौत से लेकर ईशा गुप्ता ने कही ये बात

Kangana Ranaut Esha Gupta 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोमवार के दिन पीएम नरेंद्र मोदी(PM MODi) की अक्ष्यक्षा में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में महिलाओं के लिए आरक्षण के बिल को मंजूरी दी गई है. जिसके बाद से महिलाओं का लोकसभी और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा. इस बिल की मंजूरी के बाद बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेस ने खुशी जाहिर की है. इसके साथ ही इन एक्ट्रेस ने संसद पहुंच कर पीएम मोदी को इसके लिए धन्यवाद भी कहा है.

कंगना रनौत ने जताई खुशी

दरअसल, महिलाओं के लिए आरक्षण बिल पास होने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत नए संसद पहुंची हैं. जहां पर उन्होंने इसको लेकर कहा कि ये एक बहुत अच्छी सोच है, ये सब कुछ हमारे देश के माननीय पीएम मोदी और इस सरकार और महिलाओं के डेवलपमेंट को लेकर उनकी अच्छी सोच की वजह से है. इसके साथ ही कंगना ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी ट्वीट कर लिखा था- हम सभी एक नए युग के गवाह बन गए हैं. अपना टाइम आ गया है, ये लड़कियों का समय है. युवा महिलाओं का टाइम है. आप अनवॉन्टेड नहीं है, अब आप अनवैल्यूड नहीं है. ये बुजुर्ग महिलाओं का टाइम है. नई दुनिया में वेलकम है. हमारे सपनों के भारत में आपका स्वागत है. 

ये भी पढ़ें- Karan Johar और Kangana Ranaut की दुश्मनी खत्म, अब होगा बॉलीवुड का सबसे बड़ा पैचअप?

ईशा गुप्ता ने कही ये बात

कंगना के अलावा बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने भी महिलाओं के आरक्षण मिलने पर खुशी जाहिर की है और वह भी इस दौरान सांसद  पहुंची हैं. उन्होंने इसको लेकर कहा कि ये एक खूबसूरत काम है जो पीएम मोदी जी ने किया है. ये एक बहुत ही डेवलपिंग सोच है. ये आरक्षण बिल महिलाओं को समान अधिकार देगा. और मोदी जी ने देश की लक्ष्मी से शुरुआत की है. ये हमारे देश के लिए एक बड़ा कदम है और पीएम मोदी ने इसका वादा किया था और उन्होंने इसे पूरा भी किया है. अब देखिएगा हमारा भारत आगे जाएगा.इन सभी के अलावा हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने भी महिलाओं को आरक्षण मिलने पर खुशी जाहिर की है. 

ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने Sharmila Tagore की तारीफ में बांधे पुल, Waheeda Rehman के लिए जाहिर की ये इच्छा

इन फिल्मों में नजर आएंगी कंगना

कंगना रनौत के काम को लेकर बात की जाए तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म चंद्रमुखी 2 में नजर आएंगी. इसके अलावा उनके पास तेजस और इमरजेंसी भी है, जिसकी तैयारी जारी है. वहीं ईशा गुप्ता हाल ही में बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट और विनर रहे एल्विश यादव संग वीडियो एल्बम में नजर आई थीं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement