बॉलीवुड
Who Am I फिल्म 3 फरवरी को रिलीज हुई. फिल्म की कहानी नर्मदा नदी के इर्द गिर्द घूमती है जिसे अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी कई फिल्म फेस्टिवल में सराहा गया है.
डीएनए हिंदी: ऋषिका चंदानी (Rishika Chandani) और सुरेंद्र राजन (Surendra Rajan) स्टारर फिल्म हू एम आई (Who Am I) 3 फरवरी को रिलीज हो गई है. इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म की कहानी नर्मदा नदी के तट पर स्थित एक छोटे से शहर के इर्द गिर्द घूमती है. चेतन शर्मा इस फिल्म में भवितव्य नाम का किरदार निभा रहे हैं जो एक कॉलेज में पढ़ने आता है. वो गांव से शहर पहुंचकर अपने मन में उठ रहे सवालों का जवाब जानना चाहता है जिसके लिए उसने फिलॉस्फी सब्जेक्ट चुना है. इसके बाद वो सोचता है कि वो कौन है और उसके जीवन का क्या अर्थ है.
शिरीष खेमरिया के निर्देशन में बनी फिल्म राइट क्लिक प्रोडक्शन के बैनर तले बनी पहली हिंदी फीचर फिल्म है. बीते शुक्रवार को फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म की कहानी मां नर्मदा के आसपास केंद्रित है. चेतन शर्मा जो भवितव्य नाम के एक युवक का किरदार निभा रहे हैं एक कॉलेज में पढ़ने आता है. वह गांव से शहर पहुंचकर अपने आसान से सवालों का जवाब जानना चाहता है. इसके लिए उसने फिलॉस्फी सब्जेक्ट चुना है. कुछ हद तक उसके प्रोफेसर वीएलएन (शशि वर्मा) उसके सवालों का जवाब देते हैं लेकिन उनकी मौत ने भवितव्य को और विचलित कर दिया है. वह जीवन से जुड़ी कुछ सवालों के जवाब जानने के लिए मां नर्मदा के सान्निध्य में पहुंचता है, जहां किसी बड़े महात्मा से उसकी मुलाकात होती है. उनके साथ वह नर्मदा की यात्रा पर निकलता है.
फिल्म की एक्ट्रेस ऋषिका चंदानी अदिति का रोल निभा रही हैं जो मकान मालकिन की बेटी होती हैं. वह कई मौकों पर भवितव्य को सहारा देती हैं. इस बीच उन दोनों के बीच में प्यार उमड़ा पड़ता है जिसके बारे में उन्हें पता ही नहीं चलता. अब ऐसे में दोनों का प्यार किस मुकाम तक पहुंच पाता हैं? भवितव्य के सवाल क्या हैं? और उनके सवालों के जवाब मिलते हैं या नहीं? यह जानने के लिए आपको सिनेमाघरों का रुख करना होगा.
ये फिल्म अशोक जमनानी की नॉवेल 'को अहम' पर आधारित है. खास बात ये है कि फिल्म क्रू के अधिकांश लोगों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है यानी फिल्म में यंग टैलेंट की भरमार है. फिल्म में सुरेंद्र राजन, शशि वर्मा, कुसुम शास्त्री भी नजर आए हैं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.