बॉलीवुड
Amitabh Bachchan और Rekha के प्यार और तकरार के कई किस्से लाइमलाइट में रहते हैं. क्या आप जानते हैं कि बिग बी और रेखा के बीच में एक तीसरी महिला की वजह से तगड़ा झगड़ा हुआ था.
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा (Rekha) हिंदी सिनेमा के जाने माने सितारे हैं. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और तो और उनके लव अफेयर की चर्चा आज भी होती है. कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. बिग बी ने फिर जया बच्चन से शादी कर ली और रेखा ने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से, हालांकि रेखा के पति का कुछ समय बाद ही निधन हो गया था. फिर आज तक एक्ट्रेस ने शादी नहीं की.
खबरों की मानें तो अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच एक बार लड़ाई भी हुई थी. ये झगड़ा काफी बड़ा था. यासिर उस्मान ने रेखा पर अपनी किताब में कुछ खुलासे किए हैं, जिसमें से एक ये भी था. उन्होंने रेखा और बिग बी के बीच पहली बड़ी लड़ाई का जिक्र किया था. इस बुक 'रेखा धन अनटोल्ड स्टोरी' में लिखा था कि अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच झगड़ा एक ईरानी डांसर नेल्ली के कारण हुआ था. यह घटना फिल्म लावारिस की शूटिंग के दौरान हुई थी.
दरअसल इस फिल्म के निर्माण के दौरान अमिताभ बच्चन और ईरानी डांसर नेली एक दूसरे के करीब आ गए थे. जब यह खबर रेखा तक पहुंची तो वो फिल्म के सेट पर पहुंच गईं और अमिताभ से झगड़ा करने लगीं. इस दौरान अमिताभ ने रेखा को थप्पड़ मार दिया था. अमिताभ और रेखा के बीच झगड़े की खबरें उस समय एक मैगजीन में भी छपी थी. इस घटना के बाद रेखा और अमिताभ बच्चन के बीच रिश्ते खराब होने लगे.
ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan के साथ इस सीन में घबरा गई थीं Rekha, 15 हजार लोगों के सामने लगाया था गले
कहा ये भी जाता है कि इस घटना के बाद रेखा अमिताभ के साथ काम नहीं करना चाहती थीं. यहां तक कि उन्होंने यश चोपड़ा को फिल्म सिलसिला के लिए भी मना कर दिया था. लेकिन यश चोपड़ा के काफी प्रयास के बाद रेखा मान गई थी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.