Advertisement

What!!! Malaika-Arjun ने कर ली सगाई? एक्ट्रेस ने Video में फ्लॉन्ट की बड़ी सी डायमंड रिंग, फैंस ने लुटाया ढेर सारा प्यार

Malaika Arora ने हाल ही में एक Video शेयर किया है जिसे देख लोग हैरान रह गए हैं. इस वीडियो में एक्ट्रेस Diamond Ring फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं.

Latest News
What!!! Malaika-Arjun ने कर ली सगाई? एक्ट्रेस ने Video में फ्लॉन्ट की बड़ी सी डायमंड रिंग, फैंस ने लुटाया ढेर सारा प्यार

Malaika Arora-Arjun Kapoor मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के हॉट कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) पिछले 5 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. फैंस हमेशा उनकी शादी के प्लान को जानने के लिए बेताब रहते हैं. कुछ दिन पहले अर्जुन कपूर ने कहा था कि उनका फिलहाल शादी का कोई प्लान नहीं पर इसी बीच मलाइका ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें कुछ ऐसा दिख गया जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए. इस वीडियो में एक्ट्रेस बड़ी सी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं. इसे देख फैंस को ये यकीन हो गया है कि कपल ने आखिरकार सगाई (Malaika-Arjun engagement) कर ली है. 

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ जाते हैं. दोनों इवेंट और पार्टीज में साथ ही दिखते हैं. ऐसे में फैंस के मन में उनकी शादी को लेकर काफी सवाल उठते हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है जिसको देख लोग हो गए हैं.

इस वीडियो में मलाइका ने बाएं हाथ की तीसरी उंगली यानी रिंग फिंगर में एक बड़ी सी डायमंड रिंग की पहनी हुई है जिसे देख फैंस को ये यकीन हो गया है कि एक्ट्रेस ने आखिरकार अर्जुन से सगाई कर ली है.

ये भी पढ़ें: Malaika Arora-Arjun Kapoor की शादी की डेट हुई लीक? नए ट्रेंड से होगा ये इवेंट

हालांकि इस रिंग के बारे में या अपनी सगाई को लेकर मलाइका ने खुद कुछ नहीं कहा है. फिलहाल अगर ये बात सच हुई तो इससे कपल के फैंस काफी खुश हो जाएंगे. 

ये भी पढ़ें: Malaika Arora को 5 साल डेट करने के बाद शादी के लिए तैयार नहीं हैं Arjun Kapoor, बता दी ये बड़ी वजह

हालांकि कुछ दिन पहले कॉफी विद करण 7 में अर्जुन कपूर से जब करण जौहर ने मलाइका अरोड़ा संग उनकी शादी के बारे में सवाल किए तो अर्जुन ने कहा था कि फिलहाल वो शादी के कोई मूड नहीं है. 

अर्जुन ने कहा था, 'मैं इस समय अपने करियर पर पूरा ध्यान देना चाहता हूं, साथ-साथ मैं प्रोफेशनली थोड़ा स्टेबल होना चाहता हूं. मैं ऐसा काम करना चाहूंगा जिस से मुझे खुशी मिले, अगर मैं खुश रहूंगा तो अपने पार्टनर को खुश रख सकता हूं."

वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के शादी करने की खबरें भी सामने आई थीं. इन रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन और मलाइका साल 2022 के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे. अब इस बात में कितनी सच्चाई है इस बारे में तो बस अर्जुन और मलाइका ही जानते हैं. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement