Advertisement

राम गोपाल वर्मा ने War 2 से Kiara Advani का बिकिनी लुक शेयर कर कही 'अभद्र' बात, खूब हुई थू-थू, तब किया ये काम

Ram Gopal Varma ने Kiara Advani की बिकिनी फोटो शेयर कर अभद्र कमेंट किया है. इसको लेकर लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं.

Latest News
राम गोपाल वर्मा ने War 2 से Kiara Advani का बिकिनी लुक शेयर कर कही 'अभद्र' बात, खूब हुई थू-थू, तब किया ये काम

Ram Gopal Varma Kiara Advani

Add DNA as a Preferred Source

2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म वॉर 2 (War 2) का फैंस को बेसब्री से इंताजर है. जूनियर एनटीआर (JR NTR), ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) स्टारर फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ जिसने तहलका मचा दिया था. वहीं इस वीडियो में दोनों एक्टर्स की तो चर्चा रही ही है पर कियारा की झलक ने फैंस को दीवाना कर दिया है. बिकिनी पहनकर एक्ट्रेस इस क्लिप में नजर आईं. इसके बाद फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने एक्ट्रेस के इसी बिकिनी लुक को लेकर ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसको लेकर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया. हालांकि बाद में उन्होंने ये पोस्ट डिलीट कर दिया.

दरअसल फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में रिलीज हुए वॉर 2 के टीजर से कियारा आडवाणी की बिकिनी की फोटो को शेयर किया. इसके साथ ही एक आपत्तिजनक कैप्शन साझा किया जिसको लेकर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. कई लोगों ने इस पोस्ट को अनुचित माना. हालांकि उन्होंने बाद में इसे डिलीट कर दिया. जी हां, जहां एक्ट्रेस के बिकिनी शॉट ने इंटरनेट को प्रभावित किया, वहीं राम गोपाल वर्मा के महिला विरोधी ट्वीट को नेटिजन्स से कड़ी प्रतिक्रिया मिली.

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था 'WAR के सामने आने में बहुत समय लगेगा.' निर्देशक ने लोगों की नाराजगी के बाद अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था बावजूद इसको लोग उनके पोस्ट के स्क्रीनशॉट को शेयर कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. ये पहली बार नहीं है राम गोपाल वर्मा को अपने पोस्ट के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा हो. वो कई बार आपत्तिजनक पोस्ट शेयर कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: War 2 Teaser: JR NTR के बर्थडे पर फैंस को मिला सरप्राइज, Hrithik Roshan के साथ हिंदी फिल्म में करेंगे धमाकेदार डेब्यू

बता दें कि वॉर 2, साल 2019 में आई फिल्म वॉर का सीक्वल है. पहले पार्ट में ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर नजर आए थे. अब वॉर 2 से जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं. इसका डायरेक्शन अयान मुखर्जी ने किया है. इसके प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा है. वॉर 2 इसी साल 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement