Advertisement

Vivek Oberoi ने किए कुछ शॉकिंग खुलासे, सुसाइड से लेकर Sushant Singh Rajput और Aishwarya Rai पर कह दी ये बात

Vivek Oberoi ने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज के खुलासे किए. वो हाल ही में Suniel Shetty के साथ फिल्म Dharavi Bank में नजर आए थे.

Latest News
Vivek Oberoi ने किए कुछ शॉकिंग खुलासे, सुसाइड से लेकर Sushant Singh Rajput और Aishwarya Rai पर कह दी ये बात

Vivek Oberoi विवेक ओबेरॉय

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपनी पहली फिल्म 'साथिया' से लोगों के दिल में जगह बना ली थी. इसके बाद वो फिल्म कंपनी में नजर आए. इसमें भी उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया. हालांकि उनकी लाइफ में एक समय ऐसा आया जब वो काफी विवादों में फंस गए. इससे उनका बढ़ता हुआ करियर नीचे चला गया पर लोग आज भी उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ करते हैं. उनकी फिल्म धारावी बैंक नवंबर में रिलीज हुई थी जिसे लोग काफी पसंद कर रहे. वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में विवेक ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज का खुलासा किया. साथ ही एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ अपने संबंधों पर बातचीत की. 

विवेक ओबेरॉय अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. हाल ही में बॉलीवुड बबल से बातचीत में विवेक ने गुजरे वक्त के बुरे दौर को याद किया. उन्होंने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की. उन्होंने यह कहते हुए उनसे संबंधित एक सवाल का जवाब देने से इनकार तो कर दिया पर बोले कि यह अतीत में था. 

उन्होंने बॉलीवुड बबल से कहा, 'ऐसा नहीं है कि मैं इस सवाल का जवाब देने जा रहा हूं क्योंकि यह हो चुका है और खत्म हो चुका है. लेकिन, किसी भी युवा, युवा प्रतिभाशाली लोगों के लिए जो आज देख रहे हैं, जीवन में बस एक बात याद रखें अगर आप वास्तव में अपने काम के प्रति केंद्रित और प्रतिबद्ध हैं, और आप इसे अपना सौ प्रतिशत दे रहे हैं, तो यह हर जगह होता है.'

ये भी पढ़ें: Vivek Oberoi: 19 साल पहले ऐश्वर्या के कारण Salman Khan से झगड़ पड़े थे विवेक, करियर हो गया था चौपट

 

जब झेला था डिप्रेशन

इस बातचीत में विवेक ने बताया कि उन्होंने ऐसा वक्त भी झेला है जब करीब डेढ़ साल तक उनके पास कोई काम नहीं था. उन्होंने कहा कि वो ऑडिशन देने जाते थे तो ये नहीं बताते थे कि वह बॉलीवु़ड एक्टर सुरेश रॉय के बेटे हैं. विवेक ओबेरॉय ने अपने उस वक्त को याद करते हुए बताया कि उस दौरान उनके मन में काफी बुरे खयाल भी आए थे. विवेक ने सुसाइड करने तक के बारे में भी सोच लिया था.

ये भी पढ़ें: Bollywood Breakup: कभी था बेइंतिहां प्यार, अब एक-दूसरे की शक्ल भी नहीं देखते ये सेलेब्स

 

पत्नी प्रियंका को बताया सपोर्ट 

विवेक ने कहा-  प्रियंका मेरी लाइफ में काफी अहम रहीं. उनके कारण मैं अपने बारे में जान पाया. एक्टर ने कहा- सबकुछ खत्म करने का मतलब काफी गहरा है और इसलिए वह उस दर्द को फील कर सकते हैं जिससे सुशांत सिंह राजपूत या इस तरह के बाकी कलाकार गुजर चुके हैं.'

विवेक को हाल ही में सुनील शेट्टी के साथ धारावी बैंक में देखा गया था. यह एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement