Advertisement

Sushant Singh Rajput: 'वो मुझे भी नहीं छोड़ेंगे', सुशांत के 'मर्डर' के दावों के बीच Vivek Agnihotri का इशारा, पूछा 'कौन थे वो'

Sushant Singh Rajput की मौत को लेकर किए गए दावे के बाद अब विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) का एक ट्वीट चर्चा में आ गया है.

Sushant Singh Rajput: 'वो मुझे भी नहीं छोड़ेंगे', सुशांत के 'मर्डर' के दावों के बीच Vivek Agnihotri का इशारा, पूछा 'कौन थे वो'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत का मामला एक बार फिर तूल पड़ने लगा है. एक्टर के निधन के ढाई साल बाद उनका पोस्टमार्टम करने वाली टीम के एक मेंबर ने सुशांत की डेथ को लेकर बड़ा दावा किया तो एक बार फिर ये मुद्दा गरमा गया. इन सब के बीच अब 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देश विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने सुशांत के साथ अपनी फोटो शेयर कर एक अजीब इशारा कर दिया है. 

क्या है पूरा मामला?
विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में एक ट्वीट किया. अपने इस ट्वीट में उन्होंने सुशांत के साथ फोटो शेयर कर लिखा, 'वो मुझे भी नहीं छोड़ेंगे. कौन थे 'वो', सुशांत, मेरे दोस्त?'

यहां देखें Vivek Agnihotri का ट्वीट-

Vivek Agnihotri

इधर, फिल्म मेकर के इस ट्वीट के सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि शाहद कभी दिवंगत एक्टर ने उनसे ये बात कही थी. हालांकि, उनकी ये बात कब और क्यों हुई, इसे लेकर फिल्ममेकर ने कुछ नहीं कहा है. 

यह भी पढ़ें- Seema Sajdeh Drunk Video: मां को नशे में धुत देख ऐसा था बेटे का रिएक्शन, सीमा सजदेह बोलीं '2 दिन तक नर्क में रही'  

कैसे उठा मुद्दा?
बता दें कि हाल ही में दिवंगत एक्टर का पोस्टमार्टम करने वाली टीम के एक मेंबर ने उनकी मौत को 'मर्डर' बताया है. कूपर हॉस्पिटल के मॉर्चुअरी स्टाफ मेंबर रूपकुमार शाह का दावा है कि उन्होंने सुशांत की डेड बॉडी को पहली नजर में देखने पर ही इसे हत्या का मामला कहा था लेकिन उनकी बात को अनसुना कर दिया गया. 

रूपकुमार शाह ने अपने बयान में कहा, 'जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी, तब हमें कूपर अस्पताल में 5 शव पोस्टमार्टम के लिए मिले थे. इसमें से एक वीआईपी शव था. जब हम पोस्टमार्टम करने के लिए गए तो पता चल कि ये शव सुशांत का था. उनके शरीर पर कई निशान थे. गले पर भी दो-तीन निशान थे. सुशांत की बॉडी देखने में अलग लग रही थी. मैं अपने सीनियर के पास गया और मैंने कहा कि ये सुसाइड का मामला नहीं लग रहा है. उनके गले पर जो निशान थे, वो फंदे वाले तो नहीं लग रहे थे, उसे देखकर ऐसा लग रहा था जैसे तड़पने छूटने के बाद मार्क होता है वैसा था लेकिन उन्होंने ये कहकर मुझे चुप करा दिया कि हम इस बारे में बाद में बात करेंगे.'

यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna ने बीच सड़क पर गाड़ी रोक फैन को लगाई जोरदार डांट, वजह जान तारीफ करते नहीं थक रहे लोग 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement