Advertisement

Anushka Sharma के लिए Virat Kohli इमरजेंसी फ्लाइट से लौटे घर, प्रेग्नेंसी की अफवाहों ने किया परेशान?

Anushka Sharma की प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच Virat Kohli घर लौट आए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने इमरजेंसी फ्लाइट बुक कराई थी.

Latest News
Anushka Sharma के लिए Virat Kohli इमरजेंसी फ्लाइट से लौटे घर, प्रेग्नेंसी की अफवाहों ने किया परेशान?

Virat Kohli, Anushka Sharma: विराट कोहली, अनुष्का शर्मा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का दूसरी बार माता पिता बनने वाले हैं. दोनों ने ही इन खबरों की कोई पुष्टि नहीं की है लेकिन एक वीडियो में अनुष्का के बेबी बंप दिखने का दावा किया जा रहा है. इन खबरों के बीच बताया जा रहा है कि विराट कोहली सबकुछ छोड़कर अनुष्का के साथ वक्त बिताने के लिए मुंबई लौट रहे हैं. रिपोट्स की मानें तो अनुष्का की सेकेंड प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहों के बीच विराट ने इमरजेंसी फ्लाइट बुक भी कर ली है.

अनुष्का और विराट अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं. वहीं, हाल ही में जब अनुष्का की प्रेग्नेंसी की अफवाहें फैलीं तो पत्नी का साथ देने के लिए विराट मुंबई के लिए निकल गए हैं. 3 अक्टूबर, 2023 को तिरुवनंतपुरम में नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप का दूसरा अभ्यास मैच होने वाला है. स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक विराट ने इस मैच से पहले मुंबई के लिए इमरजेंसी फ्लाइट बुक करा ली है. दावा किया जा रहा है कि वो इस मैच में भी हिस्सा नहीं लेंगे. बताया जा रहा है कि स्टार बैट्समैन 8 अक्टूबर को चेन्नई में सीधे ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ खेलते दिखेंगे.

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप से पहले आई विराट कोहली के लिए गुड न्यूज, दूसरी बार मां बनने वाली हैं Anushka Sharma?

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने लंबे समय तक एक- दूसरे को डेट करने के बाद 11 दिसंबर 2017 को शादी रचाई थी. जिसके बाद 11 जनवरी 2021 को दोनों के घर नन्ही परी आई थी. दोनों ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 साल की वामिका को भाई या बहन मिलने वाली है. हालांकि, अभी तक ये सब सिर्फ अफवाहें ही हैं. अब देखना होगा कि अनुष्का और विराट वायरल हो रहीं अफवाहों पर क्या रिएक्शन देते हैं.

ये भी पढ़ें- Anushka Sharma 16 साल की उम्र में दिखती थीं ऐसी, एक्ट्रेस की थ्रोबैक तस्वीर देख फैंस हुए हैरान

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement