Advertisement

Virat Kohli का बेडरूम वीडियो लीक होने पर भड़कीं Anushka Sharma, बोलीं- ये बर्दाश्त से बाहर है

Virat Kohli के होटल रूम का वीडियो लीक गया है. इसे लेकर अब Anushka Sharma ने ऐसा करने वाले पर जमकर भड़ास निकाली है.

Virat Kohli का बेडरूम वीडियो लीक होने पर भड़कीं Anushka Sharma, बोलीं- ये बर्दाश्त से बाहर है
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के होटल रूम का वीडियो लीक हो गया है. सोशल मीडिया पर कोहली के रूम का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसे लेकर क्रिकेटर सहित कई लोग गुस्सा निकाल चुके हैं. वहीं, अब विराट की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने भी इस पर जमकर भड़ास निकाली है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर ऐसा करने वालों को खूब खरी खोटी सुनाई है.

क्या है पूरा मामला?
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय टी-20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौजदू है. इस बीच किसी अनजान शख्स ने बिना परमिशन विराट कोहली के होटल रूम में घुसकर ना केवल उसका वीडियो बनाया, ब्लकि उसे सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया. फिर क्या था, देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब इसे लेकर अनुष्का शर्मा ने ऐसी हरकत करने वाले शख्स पर जमकर भड़ास निकाली है. 

यह भी पढ़ें- Sajid Khan ने स्कर्ट उठाकर... अब Saloni Chopra ने फिल्ममेकर की करतूतों पर किया खुलासा

एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर कर लिखा, 'इससे पहले भी हमने कई बार ऐसी घटनाओं का सामना किया है जब फैंस ने किसी तरह का कोई कंपेशन और ग्रेस शो नहीं किया लेकिन ये चीज सबसे ज्यादा वाहियात है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. जो कोई भी इसे देखकर ये सोचता है कि सेलिब्रिटी हो तो डील करना ही पड़ेगा, तो आपको बता दूं कि आप भी समस्या का हिस्सा हैं.'

अनुष्का ने आगे लिखा, 'खुद पर थोड़ा सेल्फ कंट्रोल भी होना चाहिए. जब आपके बेडरूम में ऐसा हो सकता है तो सीमा कहां बची?'

Anushka Sharma

यह भी पढ़ेंं- Charu Asopa ने Divorce से पहले पति Rajeev Sen को छोड़ा, बेटी को लेकर नए घर से शेयर किया वीडियो

बता दें कि इससे पहले भी कोहली और अनुष्का ने अपनी बेटी की तस्वीरें लीक होने पर नाराजगी जाहिर की थी. वहीं अब एक बार फिर विराट और अनुष्का शर्मा की पोस्ट ने सेलिब्रिटीज की प्राइवेसी और पर्सनल स्पेस को लेकर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement