Advertisement

Premanand Maharaj से मिले Virat-Anushka, जानें संत से क्या पूछे सवाल

विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) हाल ही में आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) से मिलने के लिए वृंदावन धाम पहुंचे थे.

Latest News
Premanand Maharaj से मिले Virat-Anushka, जानें संत से क्या पूछे सवाल

Anushka Sharma, Virat Kohli, Premanand Maharaj

Add DNA as a Preferred Source

विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. पावर कपल को कई बार वृंदावन धाम जाते रहते हैं और वह फेमस आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) से मिलते हैं. वहीं, एक बार फिर से कपल अपने बच्चों के साथ प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे. उनके इस सफर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां पर कपल गुरु से आशीर्वाद लेते हुए और उनसे बात करते हुए नजर आ रहे हैं. 

क्लिप में महाराज विराट और अनुष्का से पूछते हैं कि क्या वे अच्छा कर रहे हैं. जिस पर विराट मुस्कुराते हुए सिर हिलाकर जवाब देते हैं. अनुष्का भी अपनी पिछली मुलाकात के बारे में महाराज जी से बात करती हैं और वह अपने पिछले सवालों को लेकर भी बात करती हैं. इस दौरान वह कहती हैं, '' पिछली बार जब हम आए थे तो मेरे मन में कुछ सवाल थे. मैंने सोचा था कि मैं कुछ पुछूंगी, लेकिन वहां बैठे सभी लोग पहले ही ऐसी ही बातें पूछ चुके थें. ऐसा लगा जैसे मैं अपने मन में ही आपसे बात कर रही हूं. अगले दिन मैं पूछूंगी एकांतिक वार्ता खोलें और कोई वही सवाल पूछ रहा होगा.

यह भी पढ़ें- मेलबर्न की सड़कों पर घमूते नजर आए Virat Kohli और Anushka sharma, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

प्रेमानंद महाराज ने कही ये बात

इसके बाद अनुष्का को जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज कहते हैं, '' ये लोग बहुत बहादुर हैं. संसार में इतनी पॉपुलैरिटी पाने के बाद खुद को ईश्वर के प्रति समर्पित कर पाना मुश्किल बात है. हमें लगता है कि भगवान के प्रति आपकी(अनुष्का) भक्ति का असर उन पर (कोहली) भी होगा. अनुष्का ने आगे कहा, '' मैं आपसे हमें प्रेम-भक्ति देने के लिए कहना चाहूंगी. इस दौरान अनुष्का अपने बेटे अकाय को गोद में लिए हुए थीं और विराट बेटी वामिका को गोद में लिए हुए थे. संत ने कपल की जमकर तारीफ की और कहा कि सेलिब्रिटी पॉपुलैरिटी के बाद भी विराट और अनुष्का अध्यात्म के प्रति समर्पित हैं. उन्होंने विराट की अपार सफलता के बीच भी उन्हें जमीन से जुड़े रहने और अनुष्का के तारीफ की.

वीडियो में देखें विराट-अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से पूछे क्या सवाल

यह भी पढ़ें- Virat Kohli ने बर्थडे पर की बेटी वामिका-अकाय संग मस्ती, अनुष्का ने दिखाई झलक

विराट के लिए प्रेमानंद महाराज ने कही ये बात

बता दें कि विराट को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में भारत के खराब परफॉर्मेंस के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है.  गुरु ने विराट की इन परिस्थितियों में भी दृढ़ता और आध्यात्मिक अभ्यास के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और समर्पण कभी-कभी विफल हो सकता है, लेकिन इससे किसी भी आध्यात्मिक अभ्यास से विचलित नहीं होना चाहिए, मुश्किल पलों में धैर्य और ध्यान जरूरी है.

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement