Advertisement

Virat Kohli ने Anushka Sharma के सामने खाई ब्रेड पकोड़े की कसम, वीडियो देख लोग बोले चीकू निकला हीरो

विराट कोहली(Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) हाल ही में एक ब्रांड प्रमोशन के लिए एक साथ नजर आएं है. जिसके बाद उनका क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Virat Kohli ने Anushka Sharma के सामने खाई ब्रेड पकोड़े की कसम, वीडियो देख लोग बोले चीकू निकला हीरो

Virat Kohli Anushka Sharma cute video: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: विराट कोहली(Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) बॉलीवुड के बेहतरीन कपल में से एक हैं. दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है. सभी जानते हैं कि दोनों की लव स्टोरी एक एड से शुरू हुई थी. एक शैंपू एड के बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और कई सालों तक डेट करने के बाद साल 2017 में कपल ने शादी की थी. वहीं, हाल ही में कपल का एक इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है.

दरअसल, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक स्पोर्ट्स ब्रांड के प्रमोशन के दौरान का है, जिसका अक्सर अनुष्का और विराट प्रचार करते हुए नजर आते हैं. इस दौरान एक्ट्रेस अपने पुराने दिनों को याद कर रही हैं. साथ ही वह अपने माउंट कार्मेल कॉलेज की बात कर रही थीं. उन्होंने बताया कि बैंगलोर में वह कई जगह पर घूमी हैं और कई बेकरी का स्वाद चखा है. 

ये भी पढ़ें- Arijit Singh: चंड़ीगढ़ में कैंसिल हुआ अरिजीत सिंह का कॉन्सर्ट फिर हुई एफआईआर दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला  

विराट कोहली ने खाई ब्रेड पकोड़े की कसम

इस बीच एक फन सेगमेंट भी देखने को मिला है. इस फन सेगमेंट में अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म बैंड बाजा बारात का एक डायलॉग बोलती हैं. एक्ट्रेस कहती हैं प्यार व्यापार की जोड़ी कभी नहीं बैठती, ना भईया मैं सिंगल ही बेस्ट. इस पर सामने बैठी ऑडियंस जमकर हूटिंग करती है. इस डायलॉग के बाद विराट कोहली शर्माते हैं और कहते हैं बिजनेस कर ले मेरे साथ, ब्रेड पकोड़े की कसम, कभी धोखा नहीं दूंगा. विराट का यह डायलॉग सुन अनुष्का दंग रह जाती हैं और उन्हें गले लगा लेती हैं. साथ ही दर्शकों को भी विराट का यह फिल्मी डायलॉग बोलना काफी पसंद आया है.

ये भी पढ़ें- Dilip Kumar और Saira Banu की तरह टीवी की इस एक्ट्रेस ने 21 साल बड़े राजनेता से रचाई शादी, सालों बाद किया खुलासा

एक दूसरे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं विराट अनुष्का

आपको बता दें कि कपल अक्सर ही एक दूसरे की तस्वीरें और वीडियोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते रहते हैं. दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं. विराट अनुष्का बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ी मानी जाती है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement