Advertisement

विक्रांत मैसी ने बयां किया Sushant Singh Rajput के बाद हुए तमाशे का दर्द, बॉलीवुड इंडस्ट्री पर निकाली भड़ास

Vikrant Massey ने अपने करीबी दोस्त Sushant Singh Rajput को याद किया है. उन्होंने 45 दिनों तक चले तमाशे और फिल्म इंडस्ट्री को लेकर भी निराशा जाहिर की है.

Latest News
विक्रांत मैसी ने बयां किया Sushant Singh Rajput के बाद हुए तमाशे का दर्द, बॉलीवुड इंडस्ट्री पर निकाली भड़ास

Vikrant Massey, Sushant Singh Rajput

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को खोने का दर्द परिवार और फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री भी आज तक नहीं भूल पाई है. आए दिन कोई न कोई सेलेब्रिटी इस दर्दनाक घटना को याद करता दिखाई दे जाता है. हाल ही में एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने अपने करीबी दोस्त को याद किया है और उनकी मौत को लेकर खुलकर बातें की हैं. उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान इंडस्ट्री के बर्ताव के प्रति निराशा जाहिर करते हुए भी एक कमेंट किया है. विक्रांत ने बयां कि वो अपने दोस्त को खोने के बाद 45 दिन किस कदर परेशान रहे थे.

विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी फिल्म '12वीं फेल' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस बीच हाल ही में वो स्मिता प्रकाश के पॉडकास्ट में सुशांत को लेकर बात करते दिखाई दिए. उन्होंने बढ़ रहे सुसाइड केसेस पर बात करते हुए कहा कि 'सुशांत की मौत से मैं बहुत डिस्टर्ब हो गया था. उसके जाने के बाद हैरान कर देने वाला मीडिया ट्रायल शुरू हुआ था. सुशांत की लाइफ, रिलेशनशिप और प्रोफेशनल स्ट्रगल सबको पब्लिक के सामने ट्रायल के लिए छोड़ दिया गया. किसी को पता भी नहीं था क्या सच है और क्या झूठ, हर रोज नए दावे सामने आते थे ये सब 45 दिनों तक चला, कई लोगों ने इंजॉय किया'. ये भी पढ़ें-सुशांत सिंह राजपूत संग इस लड़की को देखकर जल गई थीं Ankita Lokhande, रिश्ते में की थी ये बड़ी गलती

विक्रांत इसे 'दिल तोड़ देने वाला' मानते हैं. विक्रांत कहते हैं कि 'मुझे लगता है सच्चाई यही है कि ऐसे ही हैं हम. इस वजह से मैं इंडस्ट्री को कभी परिवार नहीं मानता. ये एक कम्युनिटी है लेकिन इसे परिवार नहीं कह सकते हैं' विक्रांत की बातों से जाहिर है कि सुशांत के निधन के बाद वो इंडस्ट्री के बर्ताव से किस कदर निराश हैं. बता दें कि सुशांत की ही तरह विक्रांत ने भी टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय किया है और वो आज इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में गिने जाते हैं.

श-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement