Advertisement

क्या है Vikrant Massey के बेटे का धर्म? बर्थ सर्टिफिकेट को लेकर एक्टर ने लिया बड़ा फैसला

Vikrant Massey के बेटे वरदान का धर्म चर्चा में आ गया है. हाल ही में एक्टर ने बेटे के धर्म को लेकर बड़ा फैसला लिया है. जानें क्या है पूरी बात.

Latest News
क्या है Vikrant Massey के बेटे का धर्म? बर्थ सर्टिफिकेट को लेकर एक्टर ने लिया बड़ा फैसला

Vikrant Massey son Vardaan

Add DNA as a Preferred Source

12वीं फेल, सेक्टर 36 और द साबरमती रिपोर्ट जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर विक्रांत मेसी इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. कुछ समय पहले एक्टर ने पोस्ट शेयर किया था कि वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ब्रेक लेकर फिलहाल अपनी पत्नी और बेटे के साथ समय बिता रहे हैं. इसी बीच एक्टर अपने बेटे को लेकर सुर्खियों में हैं. विक्रांत को 2024 में एक प्यारा सा बेटा हुआ, जिसका नाम उन्होंने वरदान रखा है. अब बेटे वरदान के धर्म को लेकर विक्रांत खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं.

विक्रांत ने 2022 को शीतल ठाकुर से शादी की थी. 2 साल बाद 2024 में कपल ने पहले बच्चे को वेलकम किया जिसका नाम वरदान रखा है. अब वरदान के धर्म को लेकर विक्रांत के एक फैसले की खूब चर्चा है. दरअसल कुछ समय पहले विक्रांत मेसी ने साफ कर दिया था कि वे अपने बेटे की परवरिश बिल्कुल अलग तरीके से करेंगे. हाल ही में रिया चक्रवर्ती के साथ पॉडकास्ट में विक्रांत ने इस बारे में बात की. विक्रांत ने कहा 'धर्म एक व्यक्तिगत पसंद है. यह मेरे जीने का तरीका है.'

उन्होंने कहा 'मुझे लगता है कि हर किसी को अपना धर्म चुनने का अधिकार होना चाहिए. मेरे घर में आपको हर धर्म के लोग मिलेंगे. मेरा मानना ​​है कि धर्म इंसानों ने बनाया है. मैं पूजा-पाठ करता हूं, गुरुद्वारे, दरगाह भी जाता हूं. ये सब चीजें मुझे सुकून देती हैं. मैं चाहता हूं कि मेरा बेटा बिना किसी धार्मिक लेबल और भेदभाव के बड़ा हो.'

ये भी पढ़ें: Air India Plane Crash: विक्रांत मैसी के भाई नहीं बल्कि करीबी दोस्त थे फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर, एक्टर ने खुद किया बयां

विक्रांत मेस्सी ने आगे कहा कि जब वरदान बड़ा हो जाएगा और सब कुछ समझने लगेगा, तो वो अपना धर्म खुद चुनेगा. एक्टर ने कहा 'हमने बच्चे के बर्थ सर्टिफिकेट पर धर्म का कॉलम खाली छोड़ दिया है. इसलिए जब उसका जन्म प्रमाण पत्र आया, तो उस पर धर्म नहीं लिखा था.'

खास बात ये है कि एक्टर परिवार में अलग-अलग धर्मों के लोग हैं. उनके पिता ईसाई हैं, उनकी मां सिख हैं और उनके बड़े भाई मुस्लिम हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement