Advertisement

Vikram Vedha: गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ Hrithik Roshan को देख भड़के लोग, बोले- पापा-बेटी लगते हो

Hrithik Roshan और सबा आजाद का लेटेस्ट वीडियो देखने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. कई यूजर्स ने तो उन्हें बाप-बेटी तक बता डाला है.

Vikram Vedha: गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ Hrithik Roshan को देख भड़के लोग, बोले- पापा-बेटी लगते हो
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी नई फिल्म 'विक्रम वेधा' (Vikram Vedha) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इसके अलावा एक्टर अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. ऋतिक रोशन सबा आजाद (Saba Azad) को डेट कर रहे हैं. दोनों को कई जगहों पर एक साथ स्पॉट भी किया जा रहा है. एक्टर सबा के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं. दोनों हाथों में हाथ डाले खुलकर अपने प्यार का इजहार करते नजर आ जाते हैं. हालांकि, इस बार जब दोनों साथ दिखे तो लोगों को ये जोड़ी कुछ खास रास नहीं आई. अब लोगों ने लव बर्ड्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

हुआ यूं कि हाल ही में ऋतिक रोशन को सबा आजाद के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया. इस दौरान जब पैपराजी ने दोनों को साथ में पोज देने के लिए रिक्वेस्ट की तो ऋतिक ने भी इससे कोई परहेज नहीं किया. एक्टर ने सबा को बुलाया और फिर दोनों ने मीडिया को मुस्कुरा खूब पोज दिए. अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद नेटिजन्स ने इस जोड़ी को ट्रोल करना शुरू कर दिया है. 

यह भी पढ़ें- Vijay Deverakonda को डेट कर रहीं Rashmika Mandanna? एक्ट्रेस ने खुद बताई दिल की बात  

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि दोनों साथ में कपल कम और बाप-बेटी ज्यादा लग रहे हैं. 

यहां देखें वीडियो-

 

 

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा , 'कहां से उठा के लाए इसे.' तो वहीं, दूसरे ने लिखा, 'एक मिनट के लिए तो मुझे लगा कि ये पापा-बेटी हैं.' एक ने लिखा, 'ऋतिक भाई आप बेहतर डिजर्व करते हो.'

यह भी पढ़ें- Nora Fatehi Oops Moment: डांस करते हुए उड़ गई एक्ट्रेस की ड्रेस, पब्लिक प्लेस में होना पड़ा शर्मिंदा

हालांकि, लोग क्या कहते हैं, इस बात से एक्टर को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. खबरें तो ये भी हैं कि ऋतिक और सबा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इधर, एक्टर की पहली पत्नी सुजैन खान भी अपनी पर्सनल लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं. सुजैन अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं.


देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement