Advertisement

Vijay Varma ने आखिरकार Tamannaah के साथ डेटिंग की अफवाहों पर किया रिएक्ट, अपने 'डेट' के साथ पोस्ट की फोटो

Vijay Varma और Tamannaah Bhatia की डेटिंग की खबरें चर्चा में हैं. खबर थी कि दोनों साथ में डेट पर गए थे. अब इस खबर पर विजय ने रिएक्ट किया है.

Latest News
Vijay Varma ने आखिरकार Tamannaah के साथ डेटिंग की अफवाहों पर किया रिएक्ट, अपने 'डेट' के साथ पोस्ट की फोटो

Tamannaah Bhatia and Vijay Varma

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) और विजय वर्मा (Vijay Varma) ने गोवा में नए साल (New Year 2023) का जश्न मनाया था. इस दौरान उनके एक कथित वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं. कहा जा रहा था कि पार्टी में दोनों एक दूसरे को किस करते हुए नजर आए. इसके बाद से उनकी डेटिंग की अफवाहें शुरू हो गईं. कुछ दिन पहले दोनों फिर से एक अवार्ड शो में साथ में पोज देते हुए नजर आए. हालांकि अब तक, न तो तमन्ना और न ही विजय वर्मा ने अपने रिश्ते के बारे में अफवाहों को स्वीकार किया है. वहीं विजय वर्मा ने हाल ही में अपने और तमन्ना के रिलेशनशिप के बारे में रिएक्ट करते हुए एक ट्वीट किया है. 

खबरें थीं कि अवार्ड शो के एक दिन बाद, विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया को एक बार फिर शहर में एक साथ देखा गया. पैपराजी ने उन्हें एक साथ कार से बाहर निकलते हुए देखा. इस खबर में दावा किया गया था कि विजय और तमन्ना एक साथ लंच डेट के लिए निकले थे. अब इस खबर पर विजय वर्मा ने रिएक्ट किया है. विजय वर्मा ने फिल्म निर्माता सुजॉय घोष को अपना 'लंच डेट' बताते हुए एक फोटो पोस्ट की है. 

विजय वर्मा ने मिरर सेल्फी क्लिक करते हुए सुजॉय घोष की ओर इशारा करते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की. उन्होंने लिखा, "मेरी लंच डेट". फैंस ने कमेंट कर उन्हें 'सैवेज' बताया है.

ये भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia और Vijay Varma इवेंट में हुए रोमांटिक, Liplock का वीडियो हो चुका है वायरल

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने अपने रिलेशन को लेकर खुलासा नहीं किया है पर खबरों की मानें तो कपल रिलेशनशिप में हैं. बीते दिनों लवबर्ड्स न्यू इयर की पार्टी में किस करते नजर आए थे. उनका एक धुंधला वीडियो वायरल हुआ था. फिर वो एक अवॉर्ड शो में नजर आए. 

ये भी पढ़ें: Vijay Varma-Tamannaah Bhatia Kiss: जानें 'किस' तक कैसे पहुंची बात और कहां हुई थी पहली मुलाकात

कैसे हुई दोनों की मुलाकात 

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा जल्द ही सुजॉय घोष की लस्ट स्टोरीज 2 (Lust Stories 2) में नजर आने वाले हैं. हालांकि, इस प्रोजेक्ट की शूटिंग से पहले दोनों की पहली मुलाकात दलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में हुई थी. इसके बाद दोनों लस्ट स्टोरीज 2 को लेकर फिर मिले और एक-दूसरे के काम की जमकर तारीफ भी की. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement