Advertisement

Vijay Varma के हाथ से ज्योतिषी के कारण निकली फिल्म, मूवी से बाहर करने पर दी थी ये वजह

विजय वर्मा(Vijay Varma) ने हाल ही में खुलासा किया है कि एक ज्योतिषी के कारण उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया था.

Latest News
Vijay Varma के हाथ से ज्योतिषी के कारण निकली फिल्म, मूवी से बाहर करने पर दी थी ये वजह

Vijay varma

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: विजय वर्मा(Vijay Varma) बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं. इस साल उन्होंने कई शानदार परफॉर्मेंस दी हैं और लोगों को अपनी एक्टिंग से खूब इंप्रेस किया है. हाल ही में विजय वर्मा को फिल्म फेयर ओटीटी के लिए अवॉर्ड भी मिला था. विजय वर्मा इस साल लस्ट स्टोरी(Lust Stories 2), जाने जान(Jaane Jaan), दहाड़(Dahad) जैसी शानदार फिल्मों में एक्टिंग कर बॉलीवुड में अपनी अच्छी जगह बना चुके हैं. इन सभी के बीच विजय वर्मा ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके हाथ से एक ज्योतिषी के कारण फिल्म निकल गई थी.

दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विजय वर्मा ने बताया कि उन्हें एक प्रोजेक्ट से ज्योतिषी के अप्रूवल ने मिलने के कारण हटा दिया गया था. न्यूज 18 के साथ बात करते हुए विजय ने कहा कि मुझे एक बार पता चला कि मुझे एक किरदार के लिए चुना गया था और फिर कुछ तस्वीरें भेजने के लिए कहा गया था. मैं नाम नहीं बताऊंगा कि मुझसे किसने कहा था. उसके बाद मुझे फिल्म से हटा दिया गया और मुझे विश्वास है कि इसका कारण यह था कि एक ज्योतिषी को मेरी तस्वीरें पसंद नहीं आई. उसे मुझे कास्ट करने की संभावना मंजूर नहीं थी. ज्योतिषी को मुझ पर भरोसा नहीं था. 

ये भी पढ़ें- Tamannaah Bhatia को प्यार से क्या बुलाते हैं रूमर्ड बॉयफ्रेंड Vijay Varma? जानकर छूट जाएगी हंसी

नसीरुद्दीन शाह से मिली सीख

वहीं, इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने मार्गदर्शन के लिए नसीरुद्दीन शाह को श्रेय दिया है. उन्होंने कहा कि यह कुछ ऐसा है जिसे मैं हासिल नहीं कर सका. मैंने कभी नजरिया और उम्मीद नहीं खोई. मुझे लगता है कि नसीर(नसीरुद्दीन शाह) साहब ने हमें बताया था, जब हम स्टूडेंट थे, उन्होंने कहा था अगर आप एक एक्टर बनना चाहते हैं, लेकिन आपके पास प्लान बी भी है, तो बस प्लान बी ले लो क्योंकि अगर आप एक्टर बनना हैं तो आपको बहुत मुश्किल समय से गुजरा होगा. यह आपके लिए आसान नहीं हो सकता है. तो मैं बस यही करने के लिए तैयार था, एक रास्ता और मेरा समय आने का इंतजार करो. 

ये भी पढ़ें- Tamannaah Bhatia ने दो करोड़ की रिंग पर दी सफाई, तो बॉयफ्रेंड विजय वर्मा ने यूं ली एक्ट्रेस की चुटकी

शादी पर कही ये बात

वहीं, एक्टर की पर्सनल लाइफ के बारे में बात की जाए तो सभी जानते हैं कि वह एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को डेट कर रहे हैं और दोनों को अक्सर ही साथ देखा जाता रहा है. हाल ही में दोनों की शादी को लेकर खबरें सामने आई थीं. इसपर हाल ही में एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि कोई भी लड़की नहीं चाहती कि मैं शादी करूं, पहली तो ना तो इसका जवाब मैं माताजी को दे पाता हूं ना किसी और को. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement