Advertisement

Tamannaah को प्यार से टमाटर बुलाते हैं  Vijay Varma, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Vijay Varma calls Tamanna Bhatia Tamatar: विजय वर्मा अपनी गर्लफ्रेंड तमन्ना को प्यार से टमाटर कहकर बुलाते हैं, पर तमन्ना विजय को क्या कहकर बुलाती है क्या आपको पता है अगर नहीं तो आइए आपको बताते हैं.

Latest News
Tamannaah को प्यार से टमाटर बुलाते हैं  Vijay Varma, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इसी साल बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में एक्टर विजय वर्मा और सोनाक्षी सिंहा की वेब सीरीज दहाड़ का वर्ल्ड प्रीमियर रिलीज किया गया था. इस मौके विजय वर्मा अपनी को-आर्टिस्ट सोनाक्षी सिन्हा और निर्देशक रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय और निर्माता जोया अख्तर के साथ प्रीमियर में भाग लिया. आपको बता दें कि Dahad बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होने वाली पहली भारतीय वेब सरीज थी, इसलिए कई एक्टर्स ने मेकर्स और कलाकारों की टीम को इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी. इस बीच विजय वर्मा की गर्लफ्रेंड तमन्ना भाटिया ने भी टीम को बधाई दी. तमन्ना ने अपनी इंस्टाग्राम पर दहाड़ टीम की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "टीम दहाड़ को बधाई". उनकी इस पोस्ट को विजय वर्मा ने अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, 'Thank You Tamatar' यानी शुक्रिया टमाटर.
 
तमन्ना को प्यार से टमाटर बुलाते हैं विजय
विजय वर्मा और तमन्ना के रिलेशनशिप किसी से छुपा हुआ नहीं है. इस कपल ने अपने रिलेशनशिप को काफी टाइम पहले ही पब्लिक में अनाउंस कर दिया था. आए दिन ये कपल किसी ना किसी बात को लेकर सोशल मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है. आपको बता दें कि बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल वाली पोस्ट पर विजय वर्मा ने थैंक्यू टमाटर लिखकर सार्वजनिक रूप से अपनी गर्लफ्रेंड के निक नेम का खुलासा कर दिया था. जिसके बाद ये कपल फिर एक बार लोगों की नजरों में आ गया था.

Vijay Varma Tamannaah

ये भी पढ़े:- 'Tum Kya Mile' में आलिया-रणवीर ने किया जमकर रोमांस, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के इस सॉन्ग में दिखा 90's का ट्रेंड

तमन्ना के Happy Place हैं विजय
हालांकि विजय के साथ तमन्ना लव स्टोरीज 2 की शूटिंग की दौरान एक दूसरे के करीब आए थे. उसके बाद इन दोनों में नजदीकियां बड़ी और दोनों ने एक दूसरे को सीरियस होकर डेट करना शुरू किया. हाल में दिए इंटरव्यू में तमन्ना ने ही सबसे पहले डेटिंग और विजय के साथ चल रही रिलेशनशिप की खबरों पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने रिलेशनशिप को कंफर्म करते हुए बताया था कि वे विजय को प्यार से Happy Place बुलाती हैं.

 
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement