Advertisement

Vijay 69: 'सपनों की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती', 69 की उम्र में अब ये करने जा रहे हैं अनुपम खेर

अनुपम खेर (Anupam Kher) की फिल्म विजय 69 (Vijay 69) का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है. यह फिल्म एक बुजुर्ग व्यक्ति के बारे में है, जो कि ट्रायथलॉन में हिस्सा लेना चाहते हैं.

Latest News
Vijay 69: 'सपनों की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती', 69 की उम्र में अब ये करने जा रहे हैं अनुपम खेर

Vijay 69

Add DNA as a Preferred Source

अनुपम खेर (Anupam Kher) एक बार फिर से स्क्रीन पर वापस आ गए हैं. अनुपम खेर की आने वाली फिल्म विजय 69 (Vijay 69) का हाल ही में मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज किया है. जो कि अक्षय रॉय (Akshay Roy) ने लिखी है और निर्देशित की है. यह फिल्म यश राज फिल्म्स बैनर तले तैयार की गई है और इसका निर्माण मनीष शर्मा (Manish Sharma) ने किया है. इस फिल्म में अनुपम खेर कई चैलेंज और 69 की उम्र में अपने सपने पूरे करते हुए नजर आएंगे. जैसा कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, तो चलिए एक नजर डालते हैं इसपर. 

फिल्म 69 साल के विजय (अनुपम खेर) के जीवन के बारे में है. जो ट्रायथलॉन कम्पीटीशन में हिस्सा लेना चाहते हैं और एक रिकॉर्ड कायम करना चाहते हैं. विजय के भरोसा और उनका संकल्प के कारण उनके आस-पास के लोग इसका विरोध करते हैं और कहते हैं कि उन्हें अपनी उम्र को देखना चाहिए. हालांकि विजय कहते हैं कि सपनों की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती है. आप सपने किसी भी उम्र में देख सकते हैं और पूरा कर सकते हैं. फिल्म का ट्रेलर एक बूढ़े और चिड़चिड़े व्यक्ति के बारे में है, जो अपनी लाइफ में कुछ अलग करना चाहते हैं और ट्रायथलॉन के लिए प्रैक्टिस भी करते हैं. ट्रेलर में कई मजेदार पल भी दिखाए गए हैं. फिल्म में चंकी पांडे अनुपम खेर के दोस्त के रोल में दिखाए गए हैं, जो उनका हर पल में साथ देते हुए नजर आते हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

यह भी पढ़ें- Anupam Kher के ऑफिस में हुई चोरी पर मुंबई पुलिस को मिली सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार

फैंस ने की तारीफ

फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद कई लोगों ने इसकी तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा- दिल छू लेने वाली, भावनात्मक रोलर कोस्टर राइड. दूसरे ने लिखा अनुपम खेर और चंकी पांडे को एक साथ देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं. एक और यूजर ने लिखा- अनुपम खेर बहुत टैलेंटेड व्यक्ति और एक्टिंग हर फिल्म में लाजवाब है. एक और यूजर ने लिखा- इस फिल्म की सिनेमैटोग्राफी की सराहना करनी चाहिए. बिल्कुल हॉलीवुड फिल्म जैसा लगता है.

यह भी पढ़ें- National Award न मिलने पर निराश हुए Anupam Kher? Kangana Ranaut ने विनर्स को कुछ इस तरह दी बधाई

इस दिन रिलीज होगी विजय 69

विजय 69 रिलीज के लिए तैयार है. यह फिल्म 8 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement