Advertisement

Vidya Balan Oops Moment: इस शख्स ने खींची विद्या बालन की साड़ी! बुरी तरह घबरा गईं एक्ट्रेस-Video

Vidya Balan हाल ही में एक पार्टी में शरीक होने पहुंची थीं. यहां एक्ट्रेस ऊप्स मोमेंट (Vidya Balan Opps Moment) का शिकार हो गईं.

Vidya Balan Oops Moment: इस शख्स ने खींची विद्या बालन की साड़ी! बुरी तरह घबरा गईं एक्ट्रेस-Video
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) अक्सर अपने मजाकिया अंदाज के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं. 43 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती और बेहतरीन फैशन सैंस से यंग एक्ट्रेस को मात देती नजर आ जाती हैं. अभी हाल ही में विद्या बालन को एक इंवेट के दौरान स्पॉट किया गया. हालांकि, यहां पहुंचते ही एक्ट्रेस जरा ऊप्स मोमेंट (Vidya Balan Oops Moment) का शिकार हो गईं. 

क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर ​विद्या बालन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो एक प्री-वेडिंग पार्टी का है जिसमें एक्ट्रेस अपने बेटर हाल्फ के साथ शरीक होने पहुंची थीं. इस दौरान रेड एंड ब्लू करल की फ्लोरल साड़ी में एक्ट्रेस हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आईं. वहीं, ब्लैक सूट में सिद्धार्थ रॉय भी किसी प्रिंस से कम नहीं लग रहे थे. हालांकि, इस पार्टी में एंट्री करते ही एक्ट्रेस के साथ ऐसा कुछ हुआ जिसके चलते विद्या एक पल के लिए बुरी तरह घबरा गईं. 

यह भी पढ़ें- Sidharth Shukla के बर्थडे पर भावुक हुईं Shehnaaz Gill, फोटो शेयर कर लिख डाली ऐसी बात  

यहां देखें वीडियो-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे पार्टी में एंट्री लेने के साथ ही एक शख्स विद्या बालन के बिल्कुल पास से होकर गुजरता है और तभी उस शख्स के हाथ में एक्ट्रेस साड़ी अटक जाती है. इधर, वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए ऐसा भी लगता है जैसे शख्स ने जान बूझकर साड़ी को पकड़कर खींचा है. यही वजह है कि लोगों ने अब उस शख्स को जमकर खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया है. 

फैंस ने लगाई क्लास
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'ये उसने जानबूझकर किया है, वीडियो को ध्यान से देखो' तो दूसरे ने लिखा, 'बदतमीज इंसान था, उसको वहीं पर थप्पड़ लगाना चाहिए था...मैं होती तो जरूर थप्पड़ मारती उसे.' तीसरे ने लिखा, 'इस टकले को धो देना चाहिए था, कैसे जाने दिया.' 

यह भी पढ़ें- Arjun Kapoor की बहन इस शख्स को कर रही हैं डेट! बर्थडे से पहले शेयर की फोटो 

इन सब के अलावा कुछ लोग एक्ट्रेस के हसबैंड को भी बुरा भला कहते नजर आए. इन्ही में से एक यूजर लिखा, 'ये कैसा पति है, उन्हें कवर भी नहीं किया.' वीडियो में इस घटना के बाद एक्ट्रेस के चेहरे पर आई घबराहट को भी साफ देखा जा सकता है. हालांकि, इसके थोड़ी ही देर बाद विद्या ने कैमरा से छिपकर पहले अपनी साड़ी को ठीक किया और फिर अगले ही पल वे वहां से निकल गईं. 

बात अगर वर्क फ्रंट की करें तो विद्या बालन आखिरी बार फिल्म 'जलसा' में नजर आईं थीं. इसके अलावा अब एक्ट्रेस जल्द ही 'नीयत' में दिखाई देने वाली हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement