Advertisement

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Trailer: मजेदार है फिल्म का ट्रेलर, Mallika Sherawat की झलक ने किया सरप्राइज

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Trailer: RajKummar Rao और Tripti Dimri स्टारर फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर आ गया है. 90 के दशक में सेट ये मूवी मेजदार होने वाली है.

Latest News
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Trailer: मजेदार है फिल्म का ट्रेलर, Mallika Sherawat की झलक ने किया सरप्राइज

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Trailer

Add DNA as a Preferred Source

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Trailer: त्रिप्ति डिमरी (Tripti Dimri) और राजकुमार राव (RajKummar Rao) स्टारर फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की लंबे समय से चर्चा थी. फिल्म के पोस्टर से लेकर टीजर ने धमाल मचा दिया था अब मेकर्स ने धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है. इस वीडियो में राजकुमार और त्रिप्ति के अलावा मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) भी नजर आईं. उन्हें देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. यहां देखें फिल्म का ट्रेलर. 

राजकुमार राव और त्रिप्ति डिमरी पहली बार किसी फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं. ट्रेलर से पहले फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का टीजर रिलीज किया था जिसमें दोनों लीड स्टार्स न्यूज एंकर बने नजर आए. उन्होंने बताया कि ये फिल्म 97% पारिवारिक है. वहीं ट्रेलर में दिखाया गया कि राजकुमार ऋषिकेश के एक मिडिल क्लास परिवार के रहने वाले हैं जिनकी शादी तृप्ति से होती है. असली बवाल उनकी सुहागरात के बाद होता है.

खास बात ये है कि लंबे समय बाद मल्लिका शेरावत किसी फिल्म में नजर आई हैं. वो अपने खूबसूरत अंदाज में नजर आईं जिसे देख साफ कहा जा सकता है कि एक्ट्रेस को देख लोग कायल होने वाले हैं. वहीं फिल्म में काफी मजेदार कॉमेडी भी है जो आपको पेट पकड़कर हंसने पर मजबर कर देगी. 

फिल्म की तगड़ी है Starcast
तृ्प्ति, राजकुमार और मल्लिका के अलावा फिल्म में विजय राज, मस्त अली, अर्चना पूरन सिंह, मुकेश तिवारी, अर्चना पटेल, राकेश बेदी, टीकू तलसानिया और अश्विनी कालसेकर नजर आने वाले हैं. राज शांडिल्य ने फिल्म को लिखा है साथ ही निर्देशन की कमान भी संभाली है.

एक और 90 के सॉन्ग का हुआ Remix
दिलेर मेहंदी का पंजाबी गाना ना ना ना रे की आज भी सदाबाहर गाने में गिनती होती है. पार्टी शादीयों में ये गाना पार्टी की रौनक सी बढ़ा देता है. इस गाने का रीमिक्स फिल्म में किया गया है. यही नहीं दिलेर मेहंदी की झलक भी देखने को मिली है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement