Advertisement

VVKWWV Box Office Collection Day 1: Alia Bhatt या Rajkumar-Tripti में कौन निकला आगे, पहले दिन किया कितना कलेक्शन

राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) स्टारर फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video) 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक कलेक्शन किया है.

Latest News
VVKWWV Box Office Collection Day 1: Alia Bhatt या Rajkumar-Tripti में कौन निकला आगे, पहले दिन किया कितना कलेक्शन

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video

Add DNA as a Preferred Source

राजकुमार राव (Rajkumar Rao) स्त्री 2 (Stree 2) के साथ दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने के बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाकेदार फिल्म लेकर आ रहे हैं. राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) स्टारर फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video) 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म को दर्शकों का मिला जुला रिएक्शन मिला है. तो चलिए जानते हैं पहले दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है. 

राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म की पहले दिन शुरुआत काफी स्लो रही है. इस फिल्म ने पहले दिन करोड़ों का कलेक्शन किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ने पहले दिन 5 करोड़ का कलेक्शन किया है.

यह भी पढ़ें- Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Reverie: फुल पैसा वसूल है Rajkumar-Tripti की फिल्म, थिएटर जाने से पहले पढ़ें रिव्यू

जिगरा ने किया इतना कलेक्शन

बता दें कि इस फिल्म की पहले दिन टक्कर आलिया भट्ट की जिगरा से हुई है. जिगरा में वेदांग रैन भी नजर आए हैं. राजकुमार और तृप्ति की यह फिल्म कमाई के मामले में आलिया भट्ट की फिल्म से आगे निकल गई है. दरअसल, जिगरा ने पहले दिन सिर्फ 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया है.

यह भी पढ़ें- Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Trailer: मजेदार है फिल्म का ट्रेलर, Mallika Sherawat की झलक ने किया सरप्राइज

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो बालाजी टेलीफिल्म्स और टी-सीरीज के बैनर तले तैयार की गई है. वहीं, राजकुमार और तृप्ति डिमरी पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आए हैं. दोनों की जोड़ी को दर्शक पसंद कर रहे हैं. इसके अलावा इसमें विजय राज, मल्लिका शेरावत, टीकू तलसानिया और अर्चना पूरन सिंह नजर आई हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement