Advertisement

पत्नी Katrina Kaif की प्रेग्नेंसी की खबरों पर पहली बार Vicky Kaushal ने तोड़ी चुप्पी

कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के प्रेग्नेंट होने को लेकर लगातार अफवाहें उड़ रही हैं. इन अफवाहों के बीच एक्टर विक्की कौशल ने रिएक्ट किया है.

Latest News
पत्नी Katrina Kaif की प्रेग्नेंसी की खबरों पर पहली बार Vicky Kaushal ने तोड़ी चुप्पी

Katrina Kaif, Vicky Kaushal

Add DNA as a Preferred Source

बीते लंबे वक्त से कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के प्रेग्नेंट होने की अफवाह उड़ रही है. फैंस एक्ट्रेस के लेटेस्ट वीडियो और फोटो देखकर अंदाजा लगा रहे हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं. वहीं, हाल ही में विक्की कौशल (Vicky kaushal) ने अपनी आने वाली रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म बैड न्यूज (Bad Newz) के ट्रेलर लॉन्च पर पत्नी कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर बड़ा बयान दिया है.

कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बातचीत के दौरान उनसे उनके और कटरीना के माता पिता बनने और एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने से जुड़ी अफवाहों के बारे में पूछा गया. एक्टर से पूछा गया कि वह रियल लाइफ में अच्छी खबर कब सुना रहे हैं. इसपर एक्टर ने कहा कि, '' अभी के लिए आप बैड न्यूज का आनंद ले सकते हैं, जो हम ला रहे हैं. जब उसका (यानी की अच्छी खबर) समय आएगा, तो हम वह खबर देने से पीछे नहीं हटेंगे. बता दें कि, यह अफवाह एक्ट्रेस के लंदन वाले वीडियो के वायरल होने के बाद से शुरू हुई थी.


यह भी पढ़ें- Katrina Kaif की हमशक्ल ने दिए ऑरेंज बिकिनी में कातिल पोज, देखें समंदर में कराया फोटोशूट


लगातार उड़ रही है कटरीना की प्रेग्नेंसी की अफवाह

वहीं, बीते कुछ हफ्तों में कटरीना कैफ को पब्लिकली बहुत कम देखा गया है. एक्ट्रेस और विक्की कौशल हाल ही में लंदन घूमने गए थे, जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. उससे फैंस अंदाजा लगा रहे थे, कि कटरनी प्रेग्नेंट हैं. बेबी बंप की कोई तस्वीरें नहीं और फिर भी लोग लगातार एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की अटकलें लगा रहे हैं.


यह भी पढ़ें- मुंबई की बारिश में बालकनी में Katrina Kaif के साथ रोमांटिक हुए Vicky Kaushal, कुछ यूं बिताया संडे


कटरीना ने जारी किया ऑफिशियल बयान

सोमवार की रात का भी कटरीना का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं. इस दौरान एक्ट्रेस ने एक ढीली ढाली ड्रेस पहनी थी, जिसके बाद लोग वापस से उनके प्रेग्नेंट होने को लेकर कमेंट कर रहे थे.  बार-बार आ रही इस तरह की खबरों के बाद कटरीना ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया था. कटरीना की पीआर टीम रेनड्रॉप मीडिया ने मंगलवार सुबह एक बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था- सभी मीडिया हाउस से रिक्वेस्ट है कि वे इस खबर की रिपोर्टिंग और अटकलों को तुरंत बंद करें. 

इस रिलीज होगी विक्की कौशल की फिल्म

काम को लेकर बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म मैरी क्रिसमस में देखा गया था. हालांकि यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. वहीं, विक्की कौशल की बैड न्यूज 19 जुलाई सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़े.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement